पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने गोविंदपुरा और बैरसिया विधानसभा की सीटों पर मंथन के बाद बंजारा समाज के साथ किया डांस

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 5 चुनावों से हार रही सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया फोकस। बैठक के बाद दिग्विजय सिंह ने अपने निवास पर बंजारा समाज के लोगों के साथ नृत्य भी किया।

5 चुनावों से हार रही सीटों पर दिग्विजय सिंह ने किया मंथन

मध्य प्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने हारी हुई विधानसभा सीटों पर फोकस शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ऐसी विधानसभा सीटों पर फोकस करना शुरू किया, जिस पर कांग्रेस पिछले 5 चुनावों से हार रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को बैरसिया और गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बार दिग्विजय सिंह का अंदाज कुछ अलग नजर आया। दरअसल बैरसिया में मंडलम सेक्टर की बैठक के दौरान मंच पर सिर्फ कार्यकर्ता बैठे, जबकि बड़े नेता मंच के नीचे बैठे। इस बैठक में दिग्विजय सिंह के अलावा भोपाल जिले के प्रभारी मुकेश नायक, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव और शहर के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी मौजूद रहे।

Recommended Video

    दिग्विजय सिंह ने गोविंदपुरा और बैरसिया विधानसभा सीटों पर मंथन के बाद बंजारा समाज के साथ किया डांस

    दिग्विजय सिंह ने कहा कि अक्सर बड़े नेता अपनी बात कह कर मंच से चले जाते है और वर्कर्स को बोलने का मौका ही नहीं मिलता है, इसलिए आज कांग्रेस के कार्यकर्ता बोलेंगे और सभी बड़े नेता उनको सुनेंगे। बता दे बैरसिया विधानसभा सीट से भाजपा की लगातार जीत हो रही है। बैरसिया से 1992 में पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा विधायक चुने गए थे। 1967 में हरिकिशन और 1993 में जोधाराम गुर्जर चुनाव जीते थे। इसके बाद से लगातार ये सीट भाजपा के पास ही रही। जबकि गोविंदपुरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस सिर्फ एक बार चुनाव जीत पाई है। यहां से केएन प्रधान 1967 में जीत पाए थे।

    दिग्विजय सिंह द्वारा ली गई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि दोनों विधानसभा सीटों पर पार्टी जीत सकती है। बस एकजुटता की जरूरत है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यहां से पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनकी राय मांगी। यह रिपोर्ट पीसीसी को सौंपी जाएगी। दिग्विजय सिंह ने दोनों सीटों पर 1-1 मंडलम सेक्टर के अध्यक्षों से उनके बूथ की जानकारी ली।

    दिग्विजय सिंह ने बंजारा समाज के लोगों के साथ नृत्य किया

    पूर्व सीएम बैरसिया और गोविंदपुरा विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक के बाद भोपाल स्थित निवास पहुंचे ही थे कि उनके निवास के बाहर शाजापुर, आगर मालवा व उज्जैन के बंजारा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उन्हें खड़े दिखाई दिए। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और उनसे भेंट की और जब बंजारा समाज के लोगों ने पूर्व सीएम से उनके पारंपरिक नृत्य में हिस्सा लेने का आग्रह किया तो उन्होंने बिना वक़्त गंवाए सुदूर ग्रामीण अंचल से पधारे बंजारा समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ उनके नृत्य में हिस्सा लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+