Bhopal पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मंत्री, विधायक ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भोपाल में लालघाटी गुफा मंदिर के अक्षय उत्सव 2023 में शामिल होने पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का राजा भोज एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।

Dhirendra Krishna Shastri, Minister MLA of Bageshwar Dham reached Bhopal blessings by touching feet

Recommended Video

    भोपाल पहुंचे पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मंत्री, विधायक ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

    Dhirendra Krishna Shastri Bhopal news: चार्टर्ड प्लेन से राजधानी भोपाल पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भोपाल की महापौर मालती राय और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। राजा भोज एयरपोर्ट पर विधायक शर्मा रामेश्वर ने दो बार पैर छूकर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया।

    बता दे दे ईश्वर की तरह प्रदेश में भी शनिवार को भगवान परशुराम का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में अक्षय उत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज और गुफा मंदिर रामानंद आश्रम के महंत रामप्रवेशदास महाराज शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आयोजन में शिरकत करेंगे।

    ढोल-बाजे और शहनाई के साथ ले जाया गया धीरेंद्र शास्त्री को

    शनिवार को राजा भोज एयरपोर्ट पर विशेष चार्टर्ड प्लेन द्वारा भोपाल पहुंचे बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद लालघाटी चौराहे से हजारों की संख्या में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान शिव भक्त पंडाल उज्जैन के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इसके अलावा मालवा की बैंड व ढोल-बाजे और शहनाई की धुन पर अतिथि स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ले जाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+