बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के खिलाफ दिग्विजय सिंह की टिप्पणियों पर शिकायत दर्ज करने की मांग

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो के सांसद विष्णुदत्त शर्मा के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

बीजेपी ने दिग्विजय सिंह की टिप्पणियों को अमर्यादित और अपशब्दों की श्रेणी में आने वाली मानते हुए भोपाल क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कर प्रकरण की जांच की मांग की है।

बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में शिकायत की। शिकायत में कहा गया है कि दिग्विजय सिंह ने हाल ही में भोपाल में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विष्णुदत्त शर्मा के बारे में ऐसे शब्द कहे हैं जो न केवल अपमानजनक हैं बल्कि बीजेपी और उसके कार्यकर्ताओं की छवि को भी धूमिल करने वाले हैं।

Demand to file complaint against BJP MP Vishnudutt Sharma on Digvijay Singh comments

शिकायती आवेदन में कहा गया है कि दिग्विजय सिंह ने कहा, "भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा यदि मुझे आतंकवादियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नपुंसकता पर मुझे निराशा होती है।" इस बयान से बीजेपी के लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है और इससे गणेश उत्सव जैसे महत्वपूर्ण आस्था के पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है।

Demand to file complaint against BJP MP Vishnudutt Sharma on Digvijay Singh comments

बीजेपी ने यह भी उल्लेख किया है कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ पहले भी मानहानिकारक बयान देने के मामले में एक प्रकरण जिला न्यायालय भोपाल में लंबित है, जिससे यह साबित होता है कि दिग्विजय सिंह का यह व्यवहार आदत में शामिल है।

बीजेपी ने अपनी शिकायत में दिग्विजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 356, 356(1) और 352 के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में अब तक किसी भी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+