Satna: गोवंश के साथ क्रूरता, मृत गाय को रस्सी से बांधकर JCB से घसीटा
सतना, 25 सितंबर। जिले से पशु क्रूरता का वीडियो सामने आया है। यहां एक गोवंश के शव को जेसीबी से बांधकर सड़क पर करीब 1 किलोमीटर तक घसीटा गया। इसके बाद उसे ले जाकर खेत में फेंक दिया गया। संवेदनहीनता की इस मामले का वीडियो वहां से गुजर रहे चार पहिया वाले ने बना लिया।

मामला शहर के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पेप्टेक सिटी टाउनशिप के पास की घटना है। जहां पर एक होटल के पास गाय मर गई थी। होटल संचालक ने मृत गाय को वहां से फेंकने के लिए जेसीबी बुलवाई थी।
जेसीबी से घसीटते ले गया
पेप्टेक सिटी के पास अटल प्रताप सिंह का होटल है। होटल के पास गाय मर गई थी, जिसे ले जाने के लिए उसने रविवार को 1 जेसीबी बुलवाई। जिसके चालक ने गाय के पैरों को रस्सी से बांधकर जेसीबी से मृत गोवंश को सड़क पर घसीटते हुए करीब 1 किलोमीटर दूर खेत तक ले गया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने इस घटना को संज्ञान लिया। आयुक्त नगर निगम एवं अपर कलेक्टर राजेश शाही ने जांच करने टीम भेजी। सीएसपी महेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में होटल संचालक तथा जेसीबी ड्राइवर के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
मानवता व इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला पिछले महीने भी आया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था है। वीडियो में देखा जा सकता है। कि गायों को लाठियों से मार-मार कर उफनाती नदी में जबरदस्ती कूदने पर मजबूर किया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद...












Click it and Unblock the Notifications