Bhopal News: भोपाल में जीजी ओवर ब्रिज का जल्द होगा लोकार्पण, एक लाख वाहन चालकों को मिलेगी राहत
Bhopal News: राजधानी भोपाल के एक लाख से अधिक वाहन चालकों को आगामी दिनों में बड़ी राहत मिलने वाली है। शहर के वीर सावरकर ब्रिज का निर्माण करीब 8 साल पहले 84 करोड़ रुपए राशि से हुआ था। वहीं वीर सावरकर ब्रिज के अरेरा कॉलोनी की तरफ खत्म होने वाले मार्ग से कुछ दूरी पर गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर यानी जीजी ओवर ब्रिज का निर्माण लगभग अंतिम चरणों में चल रहा है।
इस ब्रिज के निर्माण हो जाने से वाहन चालक वर्तमान में वीर सावरकर बीच से होकर जीजी ओवर ब्रिज (कुछ महीने में चालू होने वाले) से होकर सीधे अरेरा कॉलोनी शिवाजी नगर और एमपी नगर को क्रॉस करेंगे। इससे नर्मदा पुरम रोड से सीधे गायत्री मंदिर प्रेस कंपलेक्स तक के ट्रैफिक से उन्हें राहत मिलेगी।

वाहनों को भीड़ से होकर नहीं गुजरना होगा
वाहन चालकों को यदि काम नहीं है तो उन्हें अरेरा कॉलोनी, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भाजपा प्रदेश कार्यालय तिराहा, प्रगति पेट्रोल चौराहा, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा और डीबी मॉल में होने वाले वाहनों को भीड़ से होकर नहीं गुजरना होगा।
एमपी नगर, शिवाजी नगर व रानी कमलापति रेलवे स्टेशन में जाम से मिलेगी राहत
शहर में आने वाले एक दो महीना में एमपी नगर और यहां से होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक बेहतर हो जाएगा। अभी इस सड़क से 60 फ़ीसदी वाहन ऐसे ही गुजरते हैं, जिन्हें एमपी नगर जाना ही नहीं होता है। यह वहां 39 फ़ीसदी वाहनों के साथ मिल जाते हैं जिससे जहां रोजाना सुबह शाम पीक ओवर में ट्रैफिक जाम की हालात बनते हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार जीजी ब्रिज की लंबाई 2734 मीटर गणेश मंदिर से लोग फ्लाईओवर पर चढ़ उतर सकेंगे डीबी सिटी चौराहे के पास एक वाय सेक्शन बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications