ससुर की अश्लील हरकतों से परेशान होकर बहू ने किचन में बनाया वीडियो, उसके बाद कराया केस दर्ज

भोपाल के कोलार इलाके में ससुर ने बहू के साथ ना सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। इससे तंग आकर महिला ने खुद ही अपना वीडियो बनाकर ससुर की अश्लील हरकतों को मोबाइल में कै

भोपाल,11 अक्टूबर। राजधानी के कोलार इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने बहू और ससुर के रिश्ते को तार-तार कर दिया। दरअसल आरोपी ससुर ने बहू के साथ ना सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। महिला ने यह बात अपनी सास और पति को बताएं तो उन्होंने विश्वास करने की जगह उल्टा उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इससे तंग आकर महिला ने खुद ही अपना वीडियो बनाकर ससुर की अश्लील हरकतों को मोबाइल में कैद कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ससुर पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Daughter-in-law made video of father-in-law in kitchen, case filed in Bhopa Kolar police station

पुलिस के अनुसार कोलार इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला हाउसवाइफ है। उसकी शादी करीब 4 साल पहले हुई थी और उसका ढाई साल का बेटा भी है। रे मूलता महाराष्ट्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति ससुर और सास ने मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। ससुर अक्सर उसे अकेला पाकर अश्लील हरकतें करता था। पीड़िता के किचन और बेडरूम में होने पर बुरी नियत रखता था। बेडरूम में अकेले होने पर भी उसे गलत जगह टच करता था। ये बात जब उसने अपने पति और सास को बताई तो दोनों ने उसका मुंह बंद करने के लिए उसके साथ मारपीट की। जब पति ने उसकी बात नहीं सुनी तो, उसने तंग आकर किचन में मोबाइल को छिपा दिया और वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन कर दी। तभी उसका ससुर किचन में आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा ससुर की हरकत मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

इसके बाद पीड़ित महिला अपने मायके जाकर रहने लगी। सोमवार को उसने अपने घर वालों के साथ आकर कोलार थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी ससुर पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना छेड़छाड़ बलात्कार का प्रयास और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+