Datia Election Results 2023: Narottam Mishra की हार पर कांग्रेसी नाचे, राजेंद्र भारती 7742 वोटो से जीते चुनाव

MP Datia Election Result 2023: मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट दतिया विधानसभा से इस बार प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी राजन भारती ने उन्हें करीब 7742 वोटो से चुनाव पराजित कर दिया है। राजेंद्र भारती ने 2018 के विधानसभा चुनाव में भी नरोत्तम मिश्रा को कांटे की टक्कर दी थी।

लेकिन इस बार कांग्रेस ने उन्हें पहली सूची में उम्मीदवार नहीं बनाया इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और टिकट बदलने की मांग की जिसके बाद विरोध को देखते हुए कांग्रेस हाई कमान ने टिकट संशोधन सूची जारी की और राजेंद्र भारती को फिर से उम्मीदवार बनाया। इसके बाद से ही दतिया विधानसभा सीट पर नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के बीच कांटे का मुकाबला बताया जा रहा था।

datia Election Result 2023 Latest Update vote counting Winning Candidate, Narottam Mishra bharti

इसके अलावा दतिया की ही भांडेर विधानसभा से फूल सिंह बरैया ने चुनाव जीत लिया है उन्हें इस बार भारी जन समर्थन मिला है और उन्होंने 29438 वोटो से जीत दर्ज की है। फूल सिंह बरैया ने घनश्याम पूर्णिया को चुनाव हराया है।

रविवार को दतिया जिले में सुबह 8:00 बजे से वोटो की गिनती चालू हुई थी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर में काउंटिंग की व्यवस्था की गई थी बता दे की भंडार सेट की मतगणना 13 राउंड जबकि सेवाड़ा सेट की 12 राउंड की गिनती पूरी हुई पहले सेवाड़ा और फिर भंडार और आखरी में दतिया का रिजल्ट सामने आया। सेवाड़ा से प्रदीप अग्रवाल ने घनश्याम सिंह को 2558 वोटो से चुनाव हराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+