MP में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा, ख़ुफ़िया एजेंसी के इनपुट के बाद अलर्ट, सरकार ने जारी किए निर्देश
MP में इंटेलिजेंस एजेंसी की रिपोर्ट के बाद अगले तीन महीने बेहद सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए है। गृह मंत्रालय को साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने के इनपुट मिले है।

Danger of deteriorating communal harmony in MP:मध्य प्रदेश में नए साल के जश्न से लेकर होली के महीने तक साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है। ऐसे इनपुट प्रदेश की ख़ुफ़िया पुलिस ने गृह विभाग को दिए है। जिसके बाद सरकार ने सभी जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए है। जिला अधिकारियों को गड़बड़ी करने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ NSA के तहत कड़ी कार्रवाई करने के अधिकार दिए गए हैं।

एमपी में भी लोग नए साल के जश्न की तैयारियों में जुटे है। साथ ही आने वाले तीन महीनों में मार्च तक कई बड़े त्यौहार भी है। उससे पहले प्रदेश की ख़ुफ़िया पुलिस से गृह मंत्रालय को चौकाने वाले इनपुट मिले है। जिसके मद्देनजर गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का सरकार ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। गृह मंत्रालय को मिली जानकारी के बाद सभी जिला कलेक्टर और एसपी को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
सरकार की ओर से जारी आदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों को 1 जनवरी, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक अलर्ट रहने के साथ गड़बड़ी करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटने कहा गया है। ऐसे एक्टिव या संभावित तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।जारी आदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत एक्शन लेने कहा गया है। प्रदेश में यदि कही भी साम्प्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की किसी ने कोशिश की तो उसके खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई होगी। जिला स्तर पर अभी से प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जाएगी। साथ ही गड़बड़ी की आशंका वाले क्षेत्रों में ऐसे हालातों से निपटने पहले से सभी तैयारियां पूरी करके रखी जाएगी। पहले हुई घटनाओं में शामिल रहे लोगों के बारे में भी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। उनके लोकेशन और मूवमेंट पर नजर जाएगी।
ये भी पढ़े-गृह मंत्री अमित शाह की IB अफसरों के साथ हाई लेवल बैठक, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा












Click it and Unblock the Notifications