गृह मंत्री अमित शाह की IB अफसरों के साथ हाई लेवल बैठक, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
Home Minister Amit Shah meeting With IB officers: राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की। अमित शाह ने बुधवार को आंतरिक सुरक्षा और काउंटर टेरेरिज्म के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए देश भर में खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों की एक दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक ली। सरकारी सूत्रों के मुताबिक बैठक में नक्सल, सीमा मामले, साइबर सुरक्षा और तकनीकी अपग्रेडशन के मुद्दों पर मंथन किया गया।

बैठक में गृह मंत्री देश में आंतरिक सुरक्षा की स्थिति, आतंकवाद के खतरों और केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच तालमेल की आवश्यकता पर भी चर्चा की। बता दें कि यह मीटिंग शाह की उन बैठकों में शामिल हैं, जो गृह मंत्री नियमित रूप से देश भर की सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के अधिकारियों के साथ करते रहे हैं।
गृहमंत्री अमित शाह की आईबी अधिकारियों के साथ हुई यह अहम बैठक आईबी मुख्यालय में हुई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले के बताया कि बैठक में जो मुद्दे शामिल थे, वो वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद का मुकाबला, सीमा मुद्दे, साइबर सुरक्षा और तकनीकी उन्नयन हैं।
सूत्र ने कहा कि लगातार बदलती सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और तालमेल पर ध्यान देना उन प्रमुख मुद्दों में शामिल है, जिन पर चर्चा की गई। बैठक में देश भर के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया जो खुफिया संबंधी मुद्दों से संबंधित थे। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, आईबी प्रमुख तपन डेका भी बैठक में शामिल होने वाले शीर्ष अधिकारियों में शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications