Bhopal: मकान मालिक हो जाएं सावधान, साइबर ठग किराएदार बनकर लगा रहे चूना, महिला के खाते से उड़ाए ₹1 लाख 45000
Bhopal crime News: साइबर ठगों ने अब लोगों को लूटने के लिए नए तरीके अपनाना शुरू कर दिए है। ऐसा ही मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां शिवाजी नगर में महिला प्राध्यापक से साइबर ठग ने कहा कि वे उनका मकान किराए पर लेना चाहता है। इसके बाद एडवांस पेमेंट करने के नाम पर उनके खाते से 1 लाख 45 हजार रुपये उड़ा दिए।
पुलिस ने बताया कि शिवाजी नगर में रहने वाली महिला प्राध्यापक से आरोपित ने खुद को सेना का जवान बनकर किराये पर कमरा लेने की बात की और एडवांस भुगतान करने की बात कहकर उनके मोबाइल पर लिंक भेजी। उस लिंक पर क्लिक करने के बाद प्राध्यापक के खाते से करीब एक लाख 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता को जब ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। इस पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। ये घटना 29 मई की बताई जा रही है।

डीसीपी सोमवंशी ने बताया कि 56 वर्षीय शालिनी प्रधान एक कालेज में प्राध्यापक हैं। उन्हें अपने मकान का कमरा किराये पर देना था। उसके लिए उन्होंने विज्ञापन दे रखा था। उसको लेकर उनके पास 29 मई को एक फोन आया। आरोपित ने अपने आप को सेना का जवान बताया। बाद में बातें तय होने के बाद उसने उनको किराया देने के नाम पर लिंक भेजी। आरोपित ने उनको भरोसा दिलाया था कि इसे खोलते ही उनके खाते में रकम बीस हजार के करीब जमा हो जाएगी, लेकिन इस लिंक को खोलते ही उनके खाते से रकम तो जमा नहीं हुई, उल्टे उनके मोबाइल पर कुछ ही देर बार खाते से 01 लाख 45 हजार रुपये आहरित किए जाने के मैसेज आ गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications