ब्लैक मनी को व्हाइट करने वाले दो बिजनेसमैन गिरफ्तार, साढ़े सात लाख बरामद
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें ये रुपए उनके दोस्त आशीष रजानी ने सीहोर पहुंचाना के लिए कहा था। इसके बदले में आशीष उनको 10-10 हजार रुपए कैश देने वाला था।
भोपाल। भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने ब्लैक मनी को व्हाइट मनी में तब्दील करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 2-2 हजार के 367 नए नोट बरामद किए हैंं। जिसकी कुल कीमत साढ़े सात लाख रूपए हैं। गिरफ्तार दोनों युवक पेशे से बिजनेसमैन हैं।

जानकारी के मुताबिक मुखबिर ने क्राइम ब्रांच को सूचना दी थी कि बैरागढ़ स्थित चंचल चौराहे के पास स्वीफ्ट कार सवार दो लडके पैसे लेकर खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने फौरन इलाके की घेराबंदी कर ली और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों के पास से पुलिस ने 7,46,500 रुपए जब्त किए हैं। जब्त किए सारे नोट दो-दो हजार के हैं। गिरफ्तार आरोपीयों के नाम जतिन दरयानी और प्रदीप खिलवानी है।
दोनों ही पेशे से बिजनेस करते हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें ये रुपए उनके दोस्त आशीष रजानी ने सीहोर पहुंचाना के लिए कहा था। इसके बदले में आशीष उनको 10-10 हजार रुपए कैश देने वाला था। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि आशीष रजानी बैरागढ़ में बड़े स्तर पर पुराने नोटों को बदलकर नए नोट देने का धंधा चला रहा है।












Click it and Unblock the Notifications