Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भोपाल: लोग बोले- मरीजों के लिए बेड-ऑक्सीजन और रेमडेसिवीर कहीं कुछ नहीं मिल रहा, ब्‍लैक में बिक रहे

भोपाल। मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में कोरोना महामारी का कहर बरप रहा है। यहां राजधानी भोपाल,इंदौर, उज्जैन, खरगोन, दतिया और रतलाम के अंदर आए रोज सैकड़ों मरीज मिल रहे हैं। खासकर, भोपाल में मरीज़ों के लिए बेड, ऑक्सीजन और रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिलने में दिक्कत हो रही है। एक व्यक्ति ने कहा, "सरकार जो दावा करती है कि सब जगह बेड, ऑक्सीजन और रेमडेसिवीर है, कहीं कुछ नहीं मिल रहा है। बहुत मुश्किल से मैनेज हो रहा है और जो मिल रहा है वो भी ब्लैक में।"

covid lockdown extended till April 26 in Bhopal, Indore, Ujjain, Khargone, Datia and Ratlam districts of madhya pradesh

एक हॉस्पिटल से कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है ऑक्‍सीजन की व्‍यवस्‍था नहीं है। सिंलेंडर खाली खड़े हैं। मरीजों के लिए व्‍यवस्‍था न होने के कारण वहां कोई दिख भी नहीं रहा है। एक कर्मचारी ने कहा कि, कोरेाना के प्रकोप के कारण ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खरगोन, दतिया और रतलाम जिले में लॉकडाउन बढ़ाकर 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। उन्‍होंने बताया कि, क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये निर्णय लिया गया।

covid lockdown extended till April 26 in Bhopal, Indore, Ujjain, Khargone, Datia and Ratlam districts of madhya pradesh

कुंभ से लौटने वाले लोग क्‍वारंटाइन होंगे
उधर, प्रधानमंत्‍री नरेंद्र मोदी ने उत्‍तराखंड में चल रहे हरिद्वार कुंभ में भीड़ खत्‍म करने की अपील की है। प्रधानमंत्‍री ने कहा है कि, कुंभ को प्रतीकात्‍मक रखा जाए। ऐसे में मप्र सरकार ने तय किया है कि, कुंभ मेले से राज्य में लौटने वालों को क्वारंटाइन किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+