मिर्ची बाबा को कोर्ट ने 22 अगस्त तक भेजा जुडिशल रिमाइंड पर, गिरफ्तारी के बाद संत पर उठे सवाल

वैराग्य नंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को पुलिस ने सीधे ही कोर्ट में पेश कर दिया। इस दौरान महिला थाना पुलिस ने मिर्ची बाबा की रिमांड नहीं मांगी। जिसे कोर्ट ने बाबा को 22 अगस्त तक ज्यूडिशियल रिमांड में भेज दिया।

भोपाल,9 अगस्त। रायसेन की महिला से दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को ग्वालियर से गिरफ्तार कर भोपाल लाए गए वैराग्य नंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को पुलिस ने सीधे ही कोर्ट में पेश कर दिया। इस दौरान महिला थाना पुलिस ने मिर्ची बाबा की रिमांड नहीं मांगी। जिसे कोर्ट ने वालों को 22 अगस्त ज्यूडिशियल रिमांड में भेज दिया। फिलहाल पुलिस मिर्ची बाबा को जेल ले गई है।

मिर्ची बाबा पर दुष्कर्म का मामला

मिर्ची बाबा पर दुष्कर्म का मामला

बता दे इस पहले मिर्ची बाबा को सोमवार की रात को पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। मिर्ची बाबा पर दुष्कर्म का मामला भोपाल में दर्ज है और इसी मामले के तहत मिर्ची बाबा की गिरफ्तारी की गई है। भोपाल पुलिस मिर्ची बाबा को ग्वालियर से लेकर भोपाल के लिए रवाना भी हो गई है। मिर्ची बाबा राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं। इतना ही नहीं वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी रहे हैं।

रायसेन की महिला ने कराया मिर्ची बाबा पर मामला दर्ज

रायसेन की महिला ने कराया मिर्ची बाबा पर मामला दर्ज

रायसेन की एक महिला ने मिर्ची बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए भोपाल के गोविंदपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया है की मिर्ची बाबा ने संतान पैदा करने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया था।

बाबा ने महिला से कहा कि बच्चे ऐसे ही होते हैं

बाबा ने महिला से कहा कि बच्चे ऐसे ही होते हैं

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी को चार-पांच साल हो चुके थे और उसे बच्चे नहीं हो रहे थे। गांव में कहीं से उसे मिर्ची बाबा का नंबर मिला और उसने मिर्ची बाबा से संपर्क किया। मिर्ची बाबा ने उसे संतान के लिए पूजा पाठ करने का उपाय बताया था। जिसके लिए उन्होंने उसे भोपाल मिनाल रेसीडेंसी स्थित अपने घर पर बुलाया। इसके बाद बाबा ने उसे साबूदाने जैसी गोलियां दी और कहा इसे खा लो, इसके बाद महिला को चक्कर आने लगे। इसके बाद बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बाबा ने महिला से कहा कि बच्चे ऐसे ही होते हैं। इनता नहीं मिर्ची बाबा ने पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। कहा कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके पति को मरवा देंगे।

बाबा ने जेल जाते हुए लगाए इंकलाब जिंदाबाद का नारा

बाबा ने जेल जाते हुए लगाए इंकलाब जिंदाबाद का नारा

कोर्ट में पेशी के बाद जब मिर्ची बाबा को जेल भेजा जा रहा था तब मीडिया ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की तो, उन्होंने कहा कि इंकलाब जिंदाबाद और कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है और मैं संघर्ष की लड़ाई लड़ूंगा रहूंगा क्योंकि मैं अखाड़े में जाता हूं।

मिर्ची बाबा का कांग्रेस पार्टी में है बड़ा हस्तक्षेप

मिर्ची बाबा का कांग्रेस पार्टी में है बड़ा हस्तक्षेप

मिर्ची बाबा कमल नाथ के करीबी होने की वजह से कांग्रेस पार्टी में अपना हस्तक्षेप रखते हैं। कुछ महीने पहले भिंड में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह से विवाद हो जाने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मिर्ची बाबा से माफी मांगी थी। इसके अलावा पिछले दिनों कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार पर दर्ज हुई एफआईआर के मामले में भी मिर्ची बाबा ने ही सुलह करवाई थी।

लोकसभा चुनाव के समय बाबा ने घोषणा की थी कि यदि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव हार गए, तो वे जलसमाधि ले लेंगे। दिग्विजय चुनाव हार गए और बाबा कि जल समाधि की घोषणा भी झूठी साबित हुई।

ये भी पढ़ें :आशिक के साथ 4 साल के बच्चे को छोड़, मां हुई रफू चक्कर, भोपाल पुलिस ने प्रेमी के घर से किया बरामद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+