आशिक के साथ 4 साल के बच्चे को छोड़, मां हुई रफू चक्कर, भोपाल पुलिस ने प्रेमी के घर से किया बरामद
भोपास में महिला अपने 4 साल के मासूम को रोता बिलखता छोड़कर अपने प्रेमी से साथ भाग गई है। भोपाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को शमशाबाद में उसके प्रेमी के घर से बरामद किया।
भोपाल, 9 अगस्त। राजधानी भोपाल की रहने वाली महिला अपने 4 साल के मासूम को रोता बिलखता छोड़कर अपने प्रेमी से साथ भाग गई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद भोपाल पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए शमशाबाद थाना के ग्राम बर्धा से महिला को प्रेमी के घर से बरामद कर पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर महिला को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है और अपने बेटे को पति के पास ही देना चाहती है। आखिर महिला ने पहले पति को क्यों छोड़ा और वे अपने बच्चे को साथ में क्यों नहीं रखना चाहती है ? जानें पूरी खबर विस्तार से...

6 साल पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि महिला की शादी 6 साल पहले भोपाल निवासी हरिओम चौरसिया से हुई थी जिससे उसको 4 साल का बेटा भी है। शादी के कुछ टाइम तक तो दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे, लेकिन उन्हें ये अंदाजा नहीं था कि झगड़ा इतना बढ़ जाएगा कि उनकी बहू उनके बेटे और पोते को छोड़ कर चली जाएगी। परिजनों का कहना है कि उनकी बहू को एक शख्स अपने साथ पहला फैसला कर ले गया।

7 साल पुराने प्यार के साथ भागी महिला
इधर महिला के पति ने आरोप लगाया कि महिला का शादी से पहले ही रवि धाकड़ नाम के व्यक्ति से अफेयर था। कई बार उसको समझाने की कोशिश की, लेकिन वह हमेशा रवि का ही नाम लेती थी। पति हरिओम चौरसिया ने बताया कि पत्नी का 7 साल पुराना अफेयर है, जबकि उसकी शादी को 6 साल हुए हैं। रवि चौरसिया ने कहा कि उनका 4 साल का बेटा है और पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इस तरह अब उनके बेटे का भविष्य खराब हो जाएगा। इसके लिए वे कसूरवार रवि धाकड़ को मान रहे हैं और पत्नी को घर वापस लाने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं।

महिला ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप
वही महिला ने बयान देते हुए बताया कि वे अपने प्रेमी के साथ शमशाबाद में खुश रह रही है। उसने अपनी मर्जी से दूसरी शादी कर ली है। महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था ना ही कोई काम धंधा करता था। जिसकी वजह से तंग आकर वह घर से भाग गई। महिला कहना है कि अपने 4 साल के बेटे को वे पति के पास ही देना चाहती है।

4 साल का मासूम अपनी मां के इंतजार में
पति पत्नी के झगड़े के बीच 4 साल का मासूम अब अपनी मां के इंतजार में है। भोपाल से शमशाबाद पहुंचे परिवार के साथ एक 4 साल का मासूम भी था। जो अपनी मां को मनाने के लिए भोपाल से शमशाबाद थाने आया हुआ था, लेकिन उसकी मां को उस पर कोई तरस नहीं आया और उसने कह दिया कि अब बेटा उसके पहले पति के साथ रहेगा। क्योंकि उसका दूसरा पति बेटे का साथ नहीं रखना चाहता है।

पुलिस ने कही कार्रवाई की बात
वहीं पुलिस का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर है, अगर बिना तलाक दिए महिला ने शादी की है, तो उस पर कार्रवाई जरूर होगी। पुलिस ने बताया कि महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया साथ ही यह भी बताया कि पति द्वारा कोई काम धंधा नहीं किया जाता था। जिससे उसको घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसलिए उसने अपनी मर्जी से दूसरी शादी की है।












Click it and Unblock the Notifications