भोपाल : ट्रैफिक में पिछले साल की तुलना में 6 महीने में ही 10 गुना से अधिक हुई कोर्ट की चालानी कार्रवाई

भोपाल में DCP ट्रेफिक ने बताया है कि पिछले साल की तुलना में इस साल 10 गुना से अधिक कोर्ट की चालानी कार्रवाई की गई है।

भोपाल,3 अगस्त। राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दी है। बता दे DCP ट्रेफिक ने बताया है कि पिछले साल की तुलना में इस साल 10 गुना से अधिक कोर्ट की चालानी कार्रवाई की गई है। पिछले साल जहां कोर्ट की चालानी कार्रवाई 8 से 10 लाख रुपये की गई थी। वही अब इस वर्ष करीब ₹1 करोड़ 30 लाख के आसपास की गई है। यह सिर्फ आंकड़ा कमिश्नरी के बाद का है वही 8 से 10 लाख कोर्ट की चालानी कार्रवाई पिछले वर्ष पूरे साल का है बता दे कि मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में 10 दिसंबर 2021 से कमिश्नरी लागू कर दी गई थी और पूरा सिस्टम जमने में करीब 4 से 5 महीने का समय लगा था कमिश्नरी के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त नियम के साथ अभियान चलाए जैसे मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट चलाना,नो एंट्री में प्रवेश करने वाले वाहनों पर कार्यवाही ,शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही ,अवयस्क वाहन चालक बिना लाइसेंस के, वयस्क वाहन चालक बिना लाइसेंस के समेत कई लोगों पर कार्यवाही की है।जिसमें मिनिमम₹2हजार का न्यूनतम ₹25 हजार का अधिकतम एक चालान काटा गया है। वही दूसरी ओर प्रेशर हॉर्न और ओवरलोडिंग पर अभी पुलिस कम कार्यवाही कर रही है और इसमें भी कार्रवाई करने का मन बना रही है.डीसीपी हंसराज सिंह ने बताया है कि सबसे अधिक कार्यवाही मॉडिफाइड वाहनों पर की जा रही है।

चालान की राशि के बारे में जानकारी

चालान की राशि के बारे में जानकारी

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर 10 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की जा रही है l जिसमें 719 लोगों पर कार्रवाई की गई है। जिसमे 2 व्हीलर और 4 व्हीलर दोनों शामिल है,,मोडिफाइड टू व्हीलर साइलेंसर वालों पर ₹6500 चालानी कार्रवाई की 1191 लोगों पर की गई जो अभी भी जारी है। बिना परमिट के वाहन चलाने वाले 37 लोगों पर ₹8500 की चालानी कार्रवाई की गई है। बिना लाइसेंस के अवयस्क के 50 अभिभावकों पर 10 हजार की चालानी कार्रवाई की गई है बिना लाइसेंस के व्यस्क पर 5 हजार की चालानी कार्रवाई की जा रही है। नो एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर न्यूनतम 10 हजार रूपये और अधिकतम 25 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की जा रही है। खतरनाक वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है 14 लोगों पर कार्रवाई की गई है और जिसकी चलानी राशि ₹2 हजार है। अभी तक चालानी कार्रवाई के दौर में 2100वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई है।

ओवरस्पीडिंग ट्रैफिक पुलिस के हाथ से बाहर

ओवरस्पीडिंग ट्रैफिक पुलिस के हाथ से बाहर

ओवरस्पीडिंग बन रही पुलिस के लिए गले की हड्डी शहर में नहीं है स्पीड को लेकर कोई गाइडलाइन जारी पुलिस अनुमान से करती है चालानी कार्रवाई डीसीपी हंसराज सिंह ने बताया कि शहर में ओवरस्पीडिंग को लेकर अभी किसी भी तरह की गाइडलाइन जारी नहीं है अनुमान से चालानी कार्यवाही की जा रही है रस्ते के आधार पर की जा रही है कहीं ऊपर रास्ता होता है तो स्पीड कम हो जाती कहीं ढलान होती तो स्पीड ज्यादा हो जाती है जिसके चलते हैं कोई पैमाना तय नहीं हो पा रहा है हालांकि जल्द ही संबंधित एजेंसियों से और पीटीआरआई से बातचीत कर इसका भी हल निकाला जाएगा।

ऑनलाइन कार्रवाई में भी हुई बढ़ोत्तरी

ऑनलाइन कार्रवाई में भी हुई बढ़ोत्तरी

ऑनलाइन कार्रवाई की तो पिछली कार्रवाई की तो इस बार 6 महीने में ही 3 गुना अधिक कार्रवाई की गई है। पिछले साल ऑनलाइन 30 लाख रूपये की कार्रवाई की गई थी तो इस बार बढ़कर सीधे 91 लाख रुपए इन 6 महीने में ही हो गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से बढ़ा जनता के जेब का भार

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से बढ़ा जनता के जेब का भार

लगातार ट्रैफिक की चलानी कार्रवाई से जनता की जेब का भार बढ़ा है वहीं डीसीपी ने कहा है कि यदि व्यक्ति ₹2 लाख की गाड़ी पर चल रहा है और उसमें मोडिफाइड साइलेंसर लगवाता है तो उसके लिए अधिक बड़ी राशि चालान की नहीं है वही यदि व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चलाता है तो उसके लिए भी चलाने कार्रवाई बड़ी नहीं है। हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर लोगों को परेशान न किया जाए और ना उन्हें रोका जाए यह निर्देश भी दिए गए हैं। परंतु हेलमेट और सीट बेल्ट की कार्रवाई आईटीएमएस और ऑनलाइन तरीके से वाहन के नंबर के आधार पर की जाती है और घर पर ही चालान पहुंच जाता है।

6 महीने की कार्रवाई में अंतर

6 महीने की कार्रवाई में अंतर

ट्रैफिक पुलिस की चलानी कार्रवाई के आंकड़े की तो जनवरी 2021 से जून 2021,6 महीने में 55 हजार 803 कार्रवाई की गई थी वही कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद जनवरी 2022 से जून 2022 तक 1 लाख 6 हजार 795 चालानी कार्रवाई की गई है। जिसमे 91 प्रतिशत कार्रवाई में वृद्धि हुई है। वहीं जुर्माने की राशि की बात करें तो सन 2021 के जनवरी से जून तक 99 लाख 64 हजार 250 रुपये की हुई और सन 2022 में 3 करोड़ 50 लाख 83 हजार 350 रूपये की चलानी कार्रवाई की गई है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 252.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+