देश में बनी स्वदेशी हाइड्रोलिक मशीन खरीदकर निगम ने बचाए ₹15 करोड़, PM मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को दी तवज्जो

भोपाल नगर निगम ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म फायर मशीन को ₹5 करोड़ 40 लाख में खरीदा है। इसे खरीदने से पहले अधिकारियों ने पीएम के मेक इन इंडिया अभियान को विशेष ध्यान रखा। इसकी वजह से नगर निगम को ₹15 करोड़ की बचत हुई है।

भोपाल,16 सितंबर। भोपाल नगर निगम में फायर ब्रिगेड की ताकत बढ़ाने के लिए एक नई मशीन शामिल हो चुकी है। इस मशीन का नाम हाइड्रोलिक प्लेटफार्म फायर मशीन है। नगर निगम ने इस मशीन को ₹5 करोड़ 40 लाख में खरीदा है। इसे खरीदने से पहले अधिकारियों ने पीएम के मेक इन इंडिया अभियान को विशेष ध्यान रखा। इसकी वजह से नगर निगम को ₹15 करोड़ की बचत हुई है। इस मशीन को कंप्यूटर से ऑपरेट किया जाएगा। बीए सेट (आधुनिक उपकरण) लगा होने की वजह से आग और धुआं होने के बावजूद फायर फाइटर (दमकल कर्मी) इमारत में घुसकर राहत और बचाव कार्य आसानी से कर सकेंगे।

Recommended Video

    देश में बनी स्वदेशी हाइड्रोलिक मशीन खरीदकर निगम ने बचाए ₹15 करोड़
    कैसे बचे 15 करोड़ रुपये

    कैसे बचे 15 करोड़ रुपये

    भोपाल नगर निगम के फायर ऑफिसर रामेश्वर मेल में जानकारी देते हुए बताया कि टेंडर प्रक्रिया में शामिल अधिकतर कंपनियां विदेशी थी। इनमें जर्मन, स्विस और जापान की कंपनी भी शामिल थी। जिनकी हाइड्रोलिक मशीनों की कीमत 20 से 22 करोड़ रुपये थी। इसके बाद अलग से भारी भरकम टैक्स, इससे इसकी कीमत और बढ़ जाती है। इसलिए नगर निगम भोपाल ने महिंद्रा की लिफ्ट मैक कंपनी से हाइड्रोलिक मशीन खरीदने का निर्णय लिया। कीमत कम होने के साथ ही तकनीक विदेशी कंपनियों जैसी है। ये कंपनी पूरी तरह से स्वदेशी है। इस मशीन को हरियाणा के गुरुग्राम में बनाया गया। कंपनी विभिन्न तरीके के अग्निशमन यंत्र और हाइड्रोलिक मशीन का निर्माण करती है। इसे मानव के साथ कंप्यूटर भी ऑपरेट कर सकता है।

    कम जगह में भी टर्न हो जाएगी ये नई हाइड्रोलिक मशीन

    कम जगह में भी टर्न हो जाएगी ये नई हाइड्रोलिक मशीन

    नई हाइड्रोलिक मशीन को महिंद्रा ने विस्टार ब्ले जोएक्स 49 मॉडल के चेचिस पर डिवेलप किया है। इसे फिट करने के लिए गुरुग्राम से टीम बुलाई गई है 49 टन लोडिंग क्षमता के इस वाहन में 16 पहिया लगे हुए हैं इसमें चार पहिया स्टेरिंग के साथ घूमते हैं। इसको एक ही स्थान पर 360 डिग्री घुमाया जा सकता है। यह कम स्थान में टर्न हो जाएगी।

    बहुमंजिला इमारत में आग बुझाने के लिए पर्याप्त इंतजाम

    बहुमंजिला इमारत में आग बुझाने के लिए पर्याप्त इंतजाम

    बीते वर्षों में भोपात शहर में 10 से 15 मंजिले तक की बिल्डिंग बनाई गई हैं। आगे भी कई ऐसे प्रोजेक्ट चल रहे हैं, लेकिन आग की दुर्घटना से बचने के लिए नगर निगम के पास 5 से 6 मंजिलों की ऊंचाइयों तक ही आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म थे। जबकि नई हाइड्रोलिक मशीन की मदद से 165 फीट ऊंचाई यानी 18 मंजिल तक की आग बुझाई जा सकेगी।

    भोपाल नगर निगम में जल्द ही 6 मशीनें और शामिल होंगी

    भोपाल नगर निगम में जल्द ही 6 मशीनें और शामिल होंगी

    शहर की जरूरतों को देखते हुए फायर ऑफिसर रामेश्वर नील ने 6 नई फायर विकेट गाड़ियां खरीदने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है जैसे जल्दी वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। इन नई गाड़ियों को खरीदने से पहले विभिन्न कंपनियों के टेंडर बुलाए जाएंगे। जो कंपनी कम रेट पर और कई तकनीकों के साथ प्रेजेंटेशन देगी। उसे ही टेंडर दिया जाएगा। इससे आग बुझाना और आसान होगा।

    भोपाल नगर निगम आयुक्त ने दी जानकारी

    भोपाल नगर निगम आयुक्त ने दी जानकारी

    नगर निगम के आयुक्त केवीएस चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ने शहर की बढ़ती आबादी और ऊंची इमारतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 165 फीट की ऊंचाई तक आग बुझाने के लिए फायर हाइड्रोलिक मशीन खरीदी है। इसे ऊंची इमारतों करीब 18 मंजिल तक तक की ऊंचाइयों तक आग बुझाने का काम किया जा सकेगा। इस मशीन को 5 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा गया है इसमें 276 हॉर्स पावर का इंजन लगा हुआ है। और इस मशीन की लोड क्षमता 49 टन है।

    ये भी पढ़ें : इंटरनेशनल स्कूल की घटना को लेकर CM शिवराज एक्शन में, सुबह 7 बजे ही ले ली अधिकारियों की क्लास

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+