Corona virus : सीहोर के जिला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, कोविड तैयारियों का लिया जायजा
मध्य प्रदेश के लोक कल्याण स्वास्थ्य मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कोरोना की तैयारियों को लेकर जिला अस्पताल में आयोजित मॉक ड्रिल में शामिल हुए।

चीन में कोरोना की लहर आने के बाद मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सरकार भी कोविड के संभावित खतरे से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सुरक्षात्मक कदम उठाना भी शुरू कर दिए है l इसी को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम सीहोर जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना की तैयारियों का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी जायजा के दौरान कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए रिपोर्टिंग कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू वार्ड, कोविड परीक्षण केन्द्र, कोविड से संबंधित दवाई वितरण कक्ष और उपकरणों सहित एंबुलेंस का भी जायजा लिया।
Recommended Video
उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दवा और कोरोना से संबंधी सभी उपकरणों की उपलब्धता के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर चौधरी ने निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भले ही कोरोना की लहर ना आए, लेकिन सभी जरूरी तैयारी पूरी होनी चाहिए।
उन्होंने सभी उपकरणों को टाइम टाइम पर चलाकर चालू रखने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के साथ ही उन्होंने जिले भर में कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में अभी कोरोना के नए वैरिएंट के मरीज नहीं है लेकिन सावधानी रखना जरूरी है। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में कुछ लोगों को मास्क भी पहनाए।
इस दौरान सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर डेहरिया ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी को जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कि जिला चिकित्सालय में पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं।
चिकित्सालय में वर्तमान में 80 बेडो की व्यवस्था है, जिसमें 52 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त है। इनमें 22 बिस्तर आईसीयू में उपलब्ध है। जिला चिकित्सालय में 12 वेंटिलेटर और 950 कंसंट्रेटर उपलब्ध है। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही कोविड मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध है। जिला चिकित्सालय में एक हजार एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील है।












Click it and Unblock the Notifications