मध्य प्रदेश में कोरोना : डीएम की बेटी व चार माह का बच्चा भी संक्रमित, इंदौर-भोपाल में सर्वाधिक केस
भोपाल, 3 जनवरी। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। मध्य प्रदेश में बच्चे भी कोरोना वायरस के नए वैरियंट की चपेट में आ रहे हैं। चार माह का बच्चा व दतिया जिला कलेक्टर की बेटी भी संक्रमित हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल व इंदौर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। भोपाल में तो एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना की चपेट में आ गए। इंदौर में ओमिक्रॉन के 11 केस सामने आ चुके हैं।
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 110 नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं।भोपाल में रविवार को ही 54 नए केस सामने आए हैं। एक ही परिवार के 11 संक्रमित लोगों में चार माह का बच्चा भी शामिल है।
नए साल में तेजी से बढ़े केस
बता दें कि मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़े हैं। 27 दिसंबर को मध्य प्रदेश में संक्रमण दर करीब 0.06 प्रतिशत थी। जो रविवार को 0.24प्रतिशत पर पहुंच गई है।
इंदौर में 80, भोपाल में 42, ग्वालियर में छह, खरगोन, सागर में पांच-पांच, बालाघाट, बैतूल में दो-दो, छिंदवाड़ा, दतिया, होशंगाबाद, जबलपुर, खंडवा, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में एक-एक नया कोरोना संक्रमित मिला है।












Click it and Unblock the Notifications