Bhopal News: PCC चीफ कमलनाथ के घर पर 29 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की बैठक, KC वेणुगोपाल मौजूद

Bhopal Congress News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आवास पर राज्य की 29 लोकसभा सीटों को लेकर बड़ी बैठक चल रही है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल कर रहे हैं।

बता दे कांग्रेस ने पहली बार लोकसभा क्षेत्रवार पर्यवेक्षक नियुक्त किए है यह विधानसभा क्षेत्र में जाकर चुनाव की तैयारी का आकलन करेंगे। इसमें पार्टी के सभी सहयोगी संगठनों की भूमिका अहम रहेगी। इसके साथ ही ये ऑब्जर्वर आपसी समन्वय और चुनाव अभियान को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भी संभावित दावेदारों को लेकर यह जानकारी जो पाएंगे और संगठन को देंगे।

Congress observers meeting for 29 Lok Sabha seats at Kamal Nath residence, KC Venugopal present

बता दे आज दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए स्क्रीनिंग की कमेटी की बैठक होगी। इसमें सर्वे, जिला, ब्लाक अध्यक्ष जिला प्रभारी, पर्यवेक्षक और अन्य माध्यमों के दावेदारों के जो नाम सामने आए हैं उन पर विचार किया जाएगा। सबसे पहले उन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। जहां एक ही नाम है या आम सहमति है। पार्टी दो या तीन बार में प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+