उज्जैन में दुकानों पर नाम लिखने पर जीतू पटवारी व कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप
MP congress News: उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में भी दुकानों पर संचालकों के नाम लिखने को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश के उज्जैन में दुकान संचालकों ने अपनी दुकानों के उपर नाम, जाति सहित पूरा विवरण लिखना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक फूल सिंह बरैया ने अब इसे लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा समाज में नफरत, जातिवाद, पक्षपात फैलाना है। वे चाहते हैं कि लोग आपस में बैठ जाएं जाति लिखेंगे तो अपने आप घृणा करने का मौका मिलेगा। इससे आने वाले समय में जो लोग अस्पताल में ब्लड डोनेट करने आएंगे, उनसे भी जाति पूछी जाएगी।

बरैया ने कहा कि भाजपा यह भी बताएगी कि किसका ब्लड किसको चढ़ाया जा रहा है। 75 सालों में बड़ी मुश्किल से भेदभाव ऊंच-नीच, छुआछूत कम होने की तरफ थी, लेकिन भाजपा सरकार हजारों साल पहले वाली व्यवस्था लाना चाहती है।
हालांकि दूसरी तरफ उज्जैन नगर निगम के सहायक जनसंपर्क आयुक्त रविवार को बयान जारी कर कहा कि निगम ने किसी प्रकार का कार्यपालिका आदेश जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करने जा रही है। वही इंदौर से भाजपा की विधायक रमेश बिंदोला ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर एमपी में भी उत्तर प्रदेश की तरह यह व्यवस्था लागू करने के लिए अनुरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications