MP politics news: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' के तहत दो रूठे कांग्रेसियों को मिलवाया

भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने हाथ से हाथ जोड़ अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने दो रूठे हुए कांग्रेसियों को गले मिलवाकर समझौता करवाया।

विधानसभा चुनाव 2023 पहले प्रदेश कांग्रेस अपने आप को मजबूत करना चाहती हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश में अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस "अब हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान चला रही हैं। इस अभियान के तहत भोपाल में मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने दो विरोधी कांग्रेसियों को गले मिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। आरिफ मसूद ने कहा कि इस अभियान के तहत हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों कांग्रेस पार्टी से जुड़ना है, जो किसी न किसी वजह से कांग्रेस पार्टी से नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को यह बताना है कि 2018 के चुनाव के बाद जिस तरह से बीजेपी ने छल किया है उसे चुनाव के समय याद रखना हैं।

कांग्रेस MLA आरिफ मसूद ने शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को लेकर मध्य विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सईदिया स्कूल में आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि आज राहुल गांधी भारत को जोड़ने के लिए सड़कों पर पैदल चल रहे हैं, इस यात्रा को 3 महीने से अधिक समय हो गया है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा परिवार जिसमें राष्ट्र के लिए बलिदान दिया हमें उनके संघर्षों कोई यूं ही खत्म नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि हमें मध्य विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य रखना है। हाथ से हाथ जोड़ने का अर्थ ये है कि हम सब मिलजुल कर भाजपा द्वारा फैलाई गई नफरत को मिटाने के लिए आपसी मनमुटाव को खत्म करें।

Recommended Video

    कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' के तहत दो रूठे कांग्रेसियों को मिलवाया

    विधायक आरिफ मसूद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के लिए कमलनाथ के आव्हान पर "हाथ से हाथ जोड़ों" अभियान शुरू करने से पहले वार्ड 23 के पूर्व पार्षद रफीक कुरैशी के विरूद्ध चुनाव लड़े शारिक अहमद और वार्ड 48 प्रेम अहिरवार के विरूद्ध चुनाव लड़े मोहन यादव के बीच राजनीतिक कटुता समाप्त करने के लिए इन नेताओं को मंच पर बुलाकर हाथ से हाथ मिलवाकर गले से गले लगवाकर अभियान की शुरुआत की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+