मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की बैठक, मतगणना के दौरान पूरी ताकत के साथ कार्य करें कांग्रेस नेता: केके मिश्रा

MP News: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज मीडिया विभाग के पदाधिकारी और प्रवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मीडिया विभाग के पदाधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

केके मिश्रा ने कहा कि हमें किसी तरह से निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं है। मतगणना के दौरान आने वाली किसी भी समस्या को मतगणना अभिकर्ता तत्काल प्रभाव से प्रत्याशी, संगठन को अवगत कराएं।

Congress leaders should work with full strength during office bearers meeting and counting of votes: KK Mishra

यदि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना भाजपा के लोगों द्वारा की जाती है तो उसका पूरी दमदारी के साथ विरोध करें। प्रशासन भाजपा के दबाव में कार्य तो नहीं कर रहा है यदि ऐसी कोई संभावना प्रतीत होती है तो उसका विरोध करें।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारी को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि जिस तरह से आप सभी ने संगठन और विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मुद्दे उठाकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है उससे कांग्रेस को मजबूती मिली है और विधानसभा चुनाव में हम प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहे हैं।

पीयूष बबेले ने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी और प्रदेश की जनता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। कांग्रेस की मीडिया टीम ने जिस मुस्तैदी के साथ काम किया है, वह काफी सराहनी है। कांग्रेस पार्टी आगे भी ऐसे ही प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं भावनाओं और उनकी उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी, इसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं।
बैठक में कांग्रेस मीडिया विभाग के भोपाल में उपस्थित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+