PM मोदी की हत्या की बात पर सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी सब मौन : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

PM मोदी की हत्या की बात कहने वाले पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के विवादित बयान वाले मामले को लेकर गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम की हत्या वाली बात पर गांधी परिवार ने मौन साध लिया है। बता दे मंगलवार को एमपी के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उकसाने वाले बयान देने के मामले में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। दोपहर में आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। गृहमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि राजा पटेरिया को दमोह के हटा से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज पवई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूर्व में लगाई गई धाराओं में धारा 115 और 117 और बढ़ाई गई है।

PM की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस नेता पटेरिया गिरफ्तार : नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के विवादित बयान पर अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा है उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) नेता राजा पटेरिया प्रधानमंत्री जी की हत्या की बात कर रहे हैं और आश्चर्य की बात है कि मलिकार्जुन खरगे से लेकर सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी वाड्रा सब मौन बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आपको कंडीशनल खेद प्रकट करने की जगह राजा पटेरिया पर ठोस कार्रवाई करना चाहिए। वहीं नेता प्रतिपक्ष के बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गांधी परिवार के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष "डॉ गोविंद सिंह" राजा पटेरिया के बयान का समर्थन कर रहे है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जिस चीज की निंदा करना चाहिए डॉ गोविंद सिंह उस चीज का समर्थन कर रहे हैं। यह भी बहुत निंदनीय है।

Recommended Video

    PM मोदी की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार, अदालत में होगी पेशी

    कमलनाथ ने बयान की थी निंदा

    पूर्व सीएम कमलनाथ ने राजा पटेरिया के बयान पर कहा कि इस प्रकार के बयान की मैं कड़ी निंदा करता हूं, कांग्रेस का रास्ता महात्मा गांधी का रास्ता है। मामला कोर्ट में है, कोर्ट जो निर्णय लेगी वह सभी को मान्य होगा। हमने शो कॉज नोटिस दिया है। बता दे मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वे पीएम मोदी की हत्या करने की बात कह रहे थे। दरअसल वीडियो में राजा पटेरिया कार्यकर्ताओं को समझा रहे थे। उनका कहने का मतलब मोदी की विचारधारा से था, लेकिन राजा पटेरिया शब्दों के मकड़जाल में फंस कर रह गए।अब इस मामले में पटेरिया की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज दोपहर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+