हिंदू समुदाय का अपमान करना कांग्रेस का एजेंडा है- मंत्री विश्वास सारंग, राहुल गांधी की टीशर्ट पर भी कसा तंज

मंत्री विश्वास सारंग ने बयान देते हुए कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक क्या होगा कि कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा एक समुदाय को गाली दे रहे हैं। वही भारत जोड़ों यात्रा पर कहा कि राहुल गांधी 40 हजार की टी श

भोपाल,21 सितंबर। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा द्वारा ब्राह्मण समाज को गाली देने पर मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बयान देते हुए कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक क्या होगा कि कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा एक समुदाय को गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक तो यह बात है कि वह अपने बयान पर अभी भी कायम है। मंत्री सारंग ने कहा कि किसी भी पार्टी का प्रवक्ता कोई बयान देता है तो माना जाता है कि वह पार्टी का ऑफिशियल बयान है। अगर, कांग्रेस ने केके मिश्रा को पार्टी से नहीं निकाला तो यह निश्चित हो जाएगा कि कांग्रेस हिंदू विरोधी है। साथ ही भारत जोड़ों यात्रा पर कहा कि राहुल गांधी 40 हजार की टी शर्ट पहनकर गरीबी हटाने की बात कर रहे हैं। जिन्होंने इस देश को तोड़ने का काम किया है वह भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंत्री सारंग ने साधा निशाना

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंत्री सारंग ने साधा निशाना

मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यात्रा में चलने से पहले अपनी सुख-सुविधाओं की चिंता करना यही तो कांग्रेस का मूल चरित्र है राहुल गांधी गरीबी हटाने की बात कर रहे हैं पर 40 हजार रुपये की टीशर्ट पहनकर। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रहे हैं वे उस परिवार के सदस्य जिन्होंने इस देश को तोड़ने की और भारत को तोड़ने का काम किया। राहुल गांधी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं लेकिन खुद नेशनल हेराल्ड जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार किया उस मामले में चुप हैं। राहुल गांधी को पहले बताना पड़ेगा नेशनल हेराल्ड में भ्रष्टाचार क्यों किया और उसी भ्रष्टाचार से 40 हजार रुपये की टीशर्ट पहनकर यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। वह लोग जो नेहरू परिवार की चमचागिरी कर कर राजनीति आगे बढ़ाना चाहते हैं वह यात्रा में शामिल होना चाहते हैं अब इस यात्रा का क्या कुछ है, यह तो लक्ष्मण सिंह के वीडियो और उनके बयान से प्रदर्शित हो गया लक्ष्मण सिंह जी ने कहा है कि भेड़ बकरी चराने वाले भी पैदल चलते हैं तो पैदल चलने से कोई सरकार नहीं बनती हो पैदल चलने से राजनीति नहीं होती।

Recommended Video

    हिंदू समुदायों का अपमान करना कांग्रेस का एजेंडा है - मंत्री विश्वास सारंग
    फिल्म थैंक गॉड को लेकर मंत्री सारंग ने जताई नाराजगी

    फिल्म थैंक गॉड को लेकर मंत्री सारंग ने जताई नाराजगी

    अजय देवगन अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्म थैंक गॉड को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि फिल्म फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर में चित्रगुप्त भगवान का अनर्गल रूप से फिल्मांकन किया गया है। लगातार फिल्मों और वेब सीरीज में इस तरह के लगातार फिल्मांकन होते है। समाज को आगे आकर इस तरह की फिल्मों का बहिष्कार करना चाहिए। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भी लिखा है।

    धर्म परिवर्तन, जिहाद के मामले में मंत्री सारंग ने कहा किसी की बक्शा नहीं जाएगा

    धर्म परिवर्तन, जिहाद के मामले में मंत्री सारंग ने कहा किसी की बक्शा नहीं जाएगा

    राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा में लव जिहाद के मामला सामने आने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जिहाद के मामले में किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। कोई भी व्यक्ति अगर धर्म परिवर्तन के कुविचार के साथ किसी को बर्गलाता है तो उसे सहन नहीं किया जाएगा। उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    बता दे फेसबुक पर मुस्लिम युवक ने खुद को राहुल बता कर टीला जमालपुरा की नाबालिग लड़की से फेसबुक पर दोस्ती की और उसे भगाकर अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गया था। जाओ उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को मंत्री सारंग ने दी श्रद्धांजलि

    भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को मंत्री सारंग ने दी श्रद्धांजलि

    मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बहुत दर्दनाक है कि हमारे साथी और भाजपा के प्रवक्ता उमेश शर्मा जी आज हमारे बीच नहीं हैं। निश्चित रूप से वह भाजपा के ऐसे कार्यकर्ता थे जिन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

    मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक

    मंत्री विश्वास सारंग ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर कहा कि जिन्होंने रोते हुए को हंसाया वह राजू श्रीवास्तव हमारे बीच अब नहीं हैं। राजू श्रीवास्तव ने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया है। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं।

    ये भी पढ़ें : शोजिब अली ने राहुल बनकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया, 3 महीने बाद 1300 KM दूर इस हाल में मिली लड़की

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+