शोजिब अली ने राहुल बनकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया, 3 महीने बाद 1300 KM दूर इस हाल में मिली लड़की
भोपाल से दो महीने पहले अपहरण हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल 3 जुलाई को अरोपी राहुल उर्फ शोजिब अली ने बहलाफुसला कर नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया था।
भोपाल,21 सितंबर। मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग लोग जालसाजी के अलावा शातिर लोग झूठे प्रेम जाल में फंसाने के लिए भी कर रहे हैं। ऐसा एक मामला भोपाल से सामने आया है। जहां राजधानी से दो महीने पहले अपहरण हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल 3 जुलाई को अरोपी राहुल उर्फ शोजिब अली ने बहलाफुसला कर नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया था। परिजनों ने टीलाजामलपुरा थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था।

एडिशनल डीसीपी राम सनेही मिश्रा ने दी जानकारी
भोपाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के अधिकारियों ने विशेष टीम का गठन किया ये टीम लगातार तकनीकी आधार पर जांच में जुटी रही आखिरकार मोबाइल लोकेशन के आधार पर बलीपुर जिला मालदा कोलकाता की लोकेशन ट्रेस हुई जिसके बाद पुलिस की टीम को रवाना किया गया।टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिल गया। एडिंशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा ने बतया की दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे भोपाल से भगाकर ले गया था।

जम्मू कश्मीर से बांग्लादेश चला गया था आरोपी
पुलिस ने बताया कि उसके आधार कार्ड पर दिए एड्रेस पर पुलिस जब होशियारपुर पहुंची, तो वे जम्मू-कश्मीर जा चुका था। इसके बाद पुलिस जम्मू कश्मीर गई तो पता चला कि वह बांग्लादेश चला गया है। इस बीच लड़की ने अपनी मां के नंबर पर फोन किया उस नंबर के आधार पर पुलिस बांग्लादेश की सीमा से लगे मालदा के गांव में पहुंची किशोरी को बरामद किया।

फेसबुक पर की थी दोस्ती
बता दे नाबालिग लड़की की आरोपी से 2019 में फेसबुक के माध्यम से बातचीत हुई थी। दोनों के बीच 2 वर्ष तक चैटिंग चली अप्रैल 2022 में युवक भोपाल आकर किशोरी से मिल कर चला गया था। इसके बाद जून में आकर उसने किशोरी के भाई और मां से शादी बात की। लेकिन बेटी के नाबालिक होने के कारण उन्होंने शादी से मना कर दिया। उसके बाद शोजिब जून में आया और नाबालिग को अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गया। जहां उसने उसको अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मंत्री उषा ठाकुर ने लव जिहाद को लेकर दिया था बड़ा बयान
हाल ही में मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की मंत्री उषा ठाकुर ने गरबा पंडालों में मुस्लिमों के एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि गरबा पंडाल लव जिहाद का बड़ा मन है बन चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि आप सभी गरबा आयोजक सतर्क और सजग रहें। गरबा पंडाल में जो भी आए वह अपना पहचान पत्र लेकर ही आए। बिना पहचान पत्र के गरबा में कोई प्रवेश नहीं कर सकता।












Click it and Unblock the Notifications