मध्य प्रदेश : 'दिग्गी राजा' के भाषण के बीच में चली गई बिजली, फिर जो हुआ वो कम रोचक नहीं
Bhopal News, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Election 2019 ) में 29 अप्रैल को 9 राज्यों में 71 सीटों पर चौथे चरण का मतदान पूर्ण हो चुका है। 7 राज्यों की 51 सीटों पर पांचवें चरण का मतदान छह मई को होगा। इस बीच चुनाव को लेकर देश के कई हिस्सों में अभी धुआंधार रैलियों का सिलसिला जारी है। चुनावी रैलियों में कई रोचक मामले भी सामने आ रहे हैं।
यहां जानिए भोपाल लोकसभा सीट का चुनावी गणित

15 लाख रुपए किसी के खाते में आए क्या?
पिछले दिनों दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) की सभा में उन्होंने मंच से सवाल पूछा कि 15 लाख रुपए किसी के खाते में आए क्या?। इस के जवाब में सभा में मौजूद एक युवक ने हाथ उठाया। उसे मंच पर बुलाया गया। सबको लगा कि उसके खाते में मोदी वाले 15 लाख रुपए आ गए होंगे, मगर युवक ने 15 लाख रुपए आने या नहीं आने की बजाय जबाव दिया कि मोदी ने एयर स्ट्राइक कर आतंकियों को मारा। यह जवाब सुन हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाया। अब फिर दिग्विजय सिंह से जुड़ा एक रोचक मामला सामने आया है।

दिग्गी राजा ने हाथों-हाथ विद्युत निगम के उच्च अधिकारी को फोन लगा दिया
दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह सोमवार को भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र के गांव दीपड़ी स्थित तीरथ यूनिवर्सिटी में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। मंच पर मौजूद दिग्गी राजा ने हाथों-हाथ विद्युत निगम के उच्च अधिकारी को फोन लगा दिया। उसे न केवल फटकार लगाई बल्कि शिकायत करने की बात भी कही। इसके बाद बाद बिजली आ गई।

दिग्विजय सिंह के भाषण के बीच में गई लाइट
इससे पहले जब दिग्विजय सिंह मंच से सभा को सम्बोधित कर रहे थे तो बिजली गुल होने पर उनका भाषण भी बीच में रह गया था। मंच पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने सभा स्थल पर तैनात बिजली इंजीनियर को मंच पर बुलाकर कटौती के लिए फटकार लगाई।

प्रदेश में बिजली कटौती बना हुआ है मुद्दा
बता दें कि मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह की पार्टी कांग्रेस की ही सरकार है, मगर इन दिनों प्रदेशभर में अघोषित विद्युत कटौती चल रही है। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा विद्युत कटौती के नाम पर कांग्रेस पर निशाना भी साध रही है। भोपाल में दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications