हनुमान मुद्दे पर सीएम योगी को कंप्यूटर बाबा ने दी चेतावनी, कहा माफी मांगिए नहीं तो करेंगे आंदोलन
Bhopal News, भोपाल। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में मतदान से पहले यूपी सीएम योगी द्वारा हनुमानजी की जाति बताने वाला मामला मंत्रिमंडल के गठन तक भी नहीं थमा है। सोमवार को राजस्थान में एक तरफ 15वीं विधानसभा के लिए गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का गठन किया जा रहा था वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हनुमानजी की जाति पर फिर से सियासत गर्मा रही थी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी ने अलवर जिले में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए हनुमानजी को दलित बताया था। इसके बाद से सीएम योगी न केवल कांग्रेस के निशाने पर रहे बल्कि कई धार्मिक संगठनों ने भी योगी के विरोध में आवाज उठाई।

अब ताजा मामला भोपाल से जुड़ा है, जिसमें कम्प्यूटर बाबा ने सीएम योगी को हनुमानजी की जाति वाली टिप्पणी पर चेतावनी तक दे डाली है। कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि सीएम योगी को हनुमानजी पर की गई इस टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए। अगर सीएम योगी माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ देशभर में आंदोलन किया जाएगा। यह कदम मकर सक्रांति के मौके पर गंगा स्नान करने के बाद उठाया जाएगा। संगम पर कम्प्यूटर बाबा हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications