Bhopal News: जेपी हॉस्पिटल का कलेक्टर आशीष सिंह ने अचानक किया निरीक्षण, ड्यूटी से गायब मिले 20 डॉक्टर
Bhopal News: भोपाल के नए कलेक्टर आशीष सिंह अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कल शासकीय स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद आज कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जहां 20 डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले। डॉक्टरों के गायब होने पर कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी और सिविल सर्जन डॉ राकेश श्रीवास्तव को वेतन काटने के निर्देश दिए।
बता दे भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह गुरुवार को अचानक जेपी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां पर गायब रहने वाले डॉक्टर को निलंबित करने और एक संविदा डॉक्टर की सेवाएं समाप्त करने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह को हॉस्पिटल से करीब 20 डॉक्टर गायब मिले। जहां कलेक्टर ने 20 में से 18 डॉक्टरों के 1 दिन का वेतन काटने और वेतन वृद्धि रोकने के लिए नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। भाई बार-बार अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर को निलंबित करने और एक संविदा डॉक्टर की संविदा सेवा समाप्त करने के लिए भी सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी से कहा है।
इससे पहले स्कूलों का किया था निरीक्षण
बता दे कल भोपाल के सूरज नगर के सरकारी स्कूलों में कलेक्टर आशीष सिंह अचानक से निरीक्षण करने पहुंच गए थे। जहां कई स्कूलों में शिक्षक गायब मिले तो, कई शिक्षक स्कूल में खरीदारी करते हुए नजर आए। एक स्कूल में तो शिक्षिका साड़ी खरीद रही थी, इस पर कलेक्टर जमकर नाराज हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications