Bhopal News: भोपाल में बारिश के कारण बढ़ी ठंड, कलेक्टर ने पहली से पांचवी तक के स्कूलों का समय बदला

Bhopal News: राजधानी में बारिश के चलते ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। तीन मौसम प्रणालियों के असर के बाद प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। पिछले 24 घंटे के भीतर बड़ी ठंड को देखते हुए भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने कक्षा पहले से पांचवी तक के स्कूलों का टाइमिंग बदल दिया है।

राजधानी भोपाल में सोमवार को दिन का तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस पर गिर गया। मंगलवार की सुबह ही शज हवाएं चलने लगी इसे देखते हुए भोपाल प्रशासन ने पहले से पांचवी तक के स्कूलों को सुबह 9:00 से पहले संचालित न करने की निर्देश दिए। बता दे राजधानी में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिसके चलते तेजी से तापमान में गिरावट हुई है।

Very cold due to rain, Collector Ashish Singh changed the timing of schools from class 1st to 5th

भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल अन्तर्गत शीतकालीन मौसम प्रारंभ होने तथा तापमान में गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए विधार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक समस्त शासकीय/अशासकीय/सीबीएसई आईसीएसआई आदि समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाएं सुबह 9 बजे से पहले संचालित नही होगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में 10 साल में पहली बार नवंबर में 8.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। साल 2013 से 2023 के बीच सिर्फ तीन साल बारिश हुई। वर्ष 2019 में 0.6 मिमी और 2020 में 0.2 मिमी बारिश हुई, जबकि इस बार कुछ ही घंटों में 8.2 मिमी बारिश हो गई। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 30 नवंबर के बाद भी एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक भोपाल समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में तेज सर्दी नहीं पड़ेगी। दूसरे सप्ताह से ही सर्दी का असर बढ़ने लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+