रीवा के मेधावी छात्रों को CM शिवराज देंगे बड़ा तोहफा, खाते में भेजेंगे 25 हजार रुपए, ऐसे मिलेगा लाभ
रीवा, 23 सितंबर। जिले के प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 12वीं में 75% से ज्यादा नंबर लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25000 रुपये मिलने का टाइम आ गया है। यह रुपए 3 अक्टूबर को राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा खातों में ट्रांसफर की जाएगी। रीवा जिले में इस योजना के लिए पात्र छात्रों की की संख्या 3168 है।

23 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन
पात्र छात्रों के मोबाइल नंबर, अंकसूची एवं खाता नम्बर 23 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से देने को कहा कहा गया है। स्कूल प्रिंसिपल को इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पत्र के माध्यम से जानकारी भेजी गई है। विद्यार्थियों के संबंध में आवश्यक डॉक्यूमेंट 23 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। इसके बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कार्यक्रम में ले जाने की जिम्मेदारी शिक्षकों की
राजधानी भोपाल में आयोजित लाल परेड ग्राउंड में प्रतिभाशाली छात्रों को लैपटॉप के लिए राशि दिए जाने का यह कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से होगा। इस कार्यक्रम की जानकारी विद्यार्थियों और अभिभावकों को देने के आदेश लोक शिक्षण संचालनालय से जारी हुए हैं। छात्रों को शिक्षकों के साथ भोपाल ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।
ऑनलाइन भी कर सकते हैं सहभागिता
फ्री लैपटॉप के पात्र ऐसे छात्र जो कारण बस से लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते हैं तो वे ऑनलाइन सहभागिता कर सकेंगे। छात्रों को किस तरह भोपाल ले जाना है। इस संबंध में वीडियो कांफ्रेसिंग में भोपाल से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications