विदिशा में सीएम शिवराज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ितों को दिया मदद का आश्वासन

सीएम शिवराज ने विदिशा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित नागरिकों को समस्याओं के शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि अभी भी बेतवा में चारों तरफ जनसैलाब दिखाई दे रहा है।

विदिशा,24 अगस्त। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित नागरिकों को समस्याओं के शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि अभी भी बेतवा में चारों तरफ जनसैलाब दिखाई दे रहा है। बेतवा और सहायक नदियों ने कई गांव को डुबो दिया है, शहर के भी कई घर डूबे हुए हैं। इनमें से एक बस्ती जिनके घरों में पानी भरा है, मैं बोट के माध्यम से अभी मिलने आया था। सीएम ने कहा कि हमें जनता में यह विश्वास पैदा करना है कि मुख्यमंत्री और सारा प्रशासन उनके सहयोग और सेवा के लिए है। मैं नागरिकों से मिला, उनसे बातचीत भी की। जैसे-जैसे पानी उतरेगा, वैसे ही राहत का कार्य व्यापक पैमाने पर प्रारंभ किया जाएगा।

Recommended Video

    MP Flood: CM Shivraj Singh Chauhan ने किया हवाई सर्वेक्षण | वनइंडिया हिंदी |*Short
    रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी मिला साथ :CM

    रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी मिला साथ :CM

    सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि पानी अभी उतरना शुरु हुआ है। पूरा खाली होने में समय लग सकता है। कल मैंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों बासौदा, विदिशा,कुरवाई,राजगढ़ और गुना का सर्वे किया था। कुछ स्थानों पर रेस्क्यू ऑपरेशन में भी शामिल हुआ।आज तत्काल यहां आने का कारण यही था कि कुछ चीजें प्राथमिकता के आधार पर तय हो सकें।

    सीएम ने कहा कि मुझे ये कहते हुए संतोष है कि जो रेस्क्यू ऑपरेशन चला उसमें जनता जनप्रतिनिधि और प्रशासन, पुलिस के साथियों, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम, होमगार्ड के जवानों ने कई लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला हमने सेना के हेलीकॉप्टर भी बुलवाए थे।

    सेना के हेलीकॉप्टर भी बुलाए

    सेना के हेलीकॉप्टर भी बुलाए

    मीडिया से बातचीत सीएम ने बताया कि में आज मैंने सुबह भोपाल में निवास पर विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता और अन्य जरूरतों के लिए विभागों से संबंधित जितने भी लोगों की आवश्यकता हों उपलब्ध कराए जाएं। मुझे यह कहते हुए संतोष है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जनता, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने बेहतरीन कार्य किया। सीएम ने कहा कि हमने सेना के हेलीकॉप्टर भी बुलाए थे। हमारी पहली प्राथमिकता थी कि हम जिंदगी बचा पाएं। जिसमें हम सफल रहे। रेस्क्यू के माध्यम से हमारे होमगार्ड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम ने फसे हुए लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। मैं सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

    जो नुकसान हुआ है उन सभी का किया जाएगा सर्वे : CM

    जो नुकसान हुआ है उन सभी का किया जाएगा सर्वे : CM

    सीएम शिवराज ने कहा कि पानी उतरने के बाद सबसे पहला काम है सफाई और फिर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना। पानी का फिल्टर प्लांट क्षतिग्रस्त हुआ है। उसे शीघ्र ठीक करना है। पानी को शुद्ध करने के लिए उसमें अलग- अलग दवाइयां डलवाना आवश्यक है ताकि बीमारी फैलने का खतरा न हो। इसके पश्चात बिजली की व्यवस्था सुचारू हो सके, इसके प्रयास करने हैं। पानी उतरते ही बिजली के खंबे और ट्रांसफर को ठीक करने का काम शुरु किया जाएगा। सर्वे का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ करेंगे, ताकि जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हो सके। खराब हुई फसलें, क्षतिग्रस्त मकान और पशु आदि का जो नुकसान हुआ है उन सभी का सर्वे किया जाएगा। उनकी भरपाई करने की हम पूरी कोशिश करेंगे। मैंने पूरी पारदर्शिता के साथ सर्वे के निर्देश दिए हैं।

    सीएम ने जनता को किया आश्वस्त

    सीएम ने जनता को किया आश्वस्त

    सीएम शिवराज ने कहा कि एक और चुनौती हमारे सामने है। जिनके घर पूरी तरह से डूब गए हैं उनकी। मैंने निर्देश दिए हैं कि कुछ दिनों तक उन्हें राहत कैंपों में रखा जाए। उनकी भोजन समेत अन्य जरुरतों का ध्यान रखा जाए। पुल-पुलिया, सड़क समेत अनेक कार्यों की मरम्मत भी तीव्र गति से करना है। सीएम ने कहा कि मैं प्रदेश की जनता को आश्वस्त करता हूं कि आप धैर्य रखें, हम संकट के पार आपको निकालकर ले जाएंगे।

    ये भी पढ़ें : CM शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह पीएम नरेंद्र मोदी से MP में बाढ़ को लेकर फोन पर की चर्चा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+