CM शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह पीएम नरेंद्र मोदी से MP में बाढ़ को लेकर फोन पर की चर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी को मध्यप्रदेश में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि और इससे उत्पन्न बाढ़ और जल भराव की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आर्मी, एनडीआरएफ की तुरंत मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्

भोपाल,24 अगस्त। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज प्रात: फोन पर बात कर मध्यप्रदेश में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि और इससे उत्पन्न बाढ़ और जल भराव की स्थिति से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने बेतवा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित हुए विदिशा जिले के क्षेत्रों के बारे में बताया, उन्हे रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कैंपों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आर्मी, एनडीआरएफ की तुरंत मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया।

Recommended Video

    Madhya Pradesh Heavy Rain: एमपी में बारिश का कहर,चंबल नदी ने दिखाया रौद्र रूप | वनइंडिया हिंदी *News
    राहत कार्यों के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक

    राहत कार्यों के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक

    मुख्यमंत्री शिवराज ने निवास में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में अतिवृष्टि से निर्मित स्थिति और राहत कार्यों के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर, बांधों की स्थिति की समीक्षा की। सीएम श्री चौहान ने कहा कि पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।

    मरम्मत का कार्य शीघ्र किया शुरू किया जाए : CM

    मरम्मत का कार्य शीघ्र किया शुरू किया जाए : CM

    सीएम ने कहा कि कई जगह बिजली के खंबे टूटे हुए है, ट्रांसफार्मर डूबे हुए हैं, इन्हें ठीक करने युद्ध स्तर पर जुटें। अनेक स्थानों पर सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर, पुल-पुलिया टूटे हैं या बह गए हैं उनकी मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू हो। सीएम चौहान ने कहा कि बीमारी न फैलें, इसके लिए दवा छिड़काव से लेकर साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। मेडिकल टीम गठित कर गांव-गांव और शहर पहुंचकर आवश्यक दवाएं बांटने के लिए विभाग तीव्र गति से जुट जाए।

    फसलों और मवेशियों के नुकसान की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

    फसलों और मवेशियों के नुकसान की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

    मुख्यमंत्री शिवराज ने बैठक में फसलों और मवेशियों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीएम चौहान ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में दवा वितरण, भोजन वितरण सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनौतियां हैं, हम सभी टीम बनाकर आज से ही लोगों की मदद के लिए लग जाएं। जो भी अतिरिक्त अमला लगना है, विभाग समीक्षा कर आज से ही प्रभावित क्षेत्रों में भेजें।

    आरबीसी 6(4) के अंतर्गत होगा सर्वे

    आरबीसी 6(4) के अंतर्गत होगा सर्वे

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि फसलों का जो भी नुकसान हुआ है आरबीसी 6(4) के अंतर्गत उसका सर्वे कर सहायता की जाएगी। प्रभावितों को इस संकट से पार निकालकर ले जायेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर रेस्क्यू और राहत कार्यों में विगत 48 घंटों से लगातार जुटे होम गार्ड के जवानों और टीम मध्यप्रदेश को धन्यवाद दिया।

    ये भी पढ़ें : MP में वायु सेना ने संभाला मोर्चा, विदिशा में 28 लोगों को किया एयरलिफ्ट व टापू प...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+