CM शिवराज का राहुल गांधी पर अबतक का सबसे बड़ा हमला, कहा- देश के सबसे कुंठित और हताश नेता हैं राहुल गांधी

लंदन के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा भाजपा सरकार और पीएम मोदी की आलोचना करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल देश के सबसे असफल, कुंठित, हताश और निराश नेता

भोपाल, 22 मई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा हैं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के सबसे असफल, कुंठित, हताश और निराश नेता हैं।विदेशी धरती पर जाकर कोई देशभक्त नेता राहुल गांधी की तरह देश विरोधी बयान नहीं देता। अब देश में कोई उनकी सुनता नहीं है इसलिए अपनी निराशा हताशा विदेश में निकाल रहे हैं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi को Shivraj Singh Chouhan ने क्यों कहा सबसे असफल नेता ? | वनइंडिया हिंदी
    CM शिवराज का राहुल गांधी पर अबतक का सबसे बड़ा हमला

    दरअसल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में लंदन में एक थैंक टैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मोदी सरकार और भारतीय विदेश सेवा की आलोचना की थी। इसी बात को लेकर अब राहुल गांधी भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं।

    CM शिवराज ने कहा कि जब डॉ. मनमोहन सिंह जी देश के पीएम थे और मैं US की यात्रा पर था, तो वहां के पत्रकारों ने मुझसे सवाल पूछा था कि क्या मनमोहन सिंह जी 'Underachiever' हैं? तो मैंने जवाब दिया था कि वह कांग्रेस के नहीं, भारत के प्रधानमंत्री हैं और भारत का प्रधानमंत्री कभी 'Underachiever' नहीं हो सकता।

    उन्होंने कहा कि ये बयान देकर राहुल गांधी ने अपनी देश भक्ति और राष्ट्र निष्ठा पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। हमने कभी भी विदेश में जाकर देश की आलोचना नहीं की, लेकिन एक कुंठित, हताश और निराश व्यक्ति से और क्या अपेक्षा की जा सकती है?

    कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आश्चर्य है कि इसी नेता को कांग्रेस के कुछ नेता कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मुहिम चलाए हुए हैं। फिर तो कांग्रेस का भगवान ही मालिक है।

    V
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+