Kamal Nath को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हो रही तंत्र साधना पर CM Shivraj का निशाना, कही ये बात
उज्जैन के चक्र तीर्थ शमशान घाट में नवरात्रि के अवसर पर शुरू हुई तंत्र साधना 9 दिनों तक रोजाना रात्रि में की जाएगी। इस दौरान तांत्रिक कमलनाथ का फोटो लगाकर अलग-अलग साधनाएं करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह साधनाएं कमलनाथ सरकार बनाने के लिए की जा रही है।
इधर, उज्जैन में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हो रही तंत्र साधना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जोरदार निशाना साधा है, जहां सीएम शिवराज ने कहा कि, हम जनता को जाकर अपने काम बता रहे हैं, और कुछ लोग श्मसान घाट में तांत्रिक क्रियाएं करवा रहे हैं। क्या इससे प्रदेश और प्रदेश की जनता का भला होगा?

सीएम शिवराज ने साधा निशाना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, "कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू प्रदेश बनाया था, जहां बुनियादी सुविधाओं का आकाल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में चमत्कार किया है। हम जनता को जाकर अपने काम बता रहे हैं, और कुछ लोग श्मसान घाट में तांत्रिक क्रियाएं करवा रहे हैं। क्या इससे प्रदेश और प्रदेश की जनता का भला होगा?कांग्रेस ने योजनाएं बंद करने का पाप किया है।"
कुछ ऐसा है मामला
सोशल मीडिया पर उज्जैन के चक्र तीर्थ मुक्तिधाम का वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ तांत्रिक कमलनाथ का फोटो लगाकर उसके आसपास नींबू, शराब और नकली पुतले रखकर तंत्र किया करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में लगभग 6 से 7 तांत्रिक नजर आ रहे हैं, जो मंत्रोच्चार कर रहे हैं। यह अनुष्ठान आसपास जल्दी चिताओं के बीच हो रहा है। उधर, जब इस अनुष्ठान के बारे में जानकारी जुटा गई तो पता चला कि यह अनुष्ठान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने और कांग्रेस की सरकार एक बार फिर प्रदेश में आ जाए इसके लिए किया जा रहा है। तांत्रिकों का दावा है कि, उन्होंने से पहले भी कई अलग-अलग तरह के अनुष्ठान किए हैं, जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई है।
ये भी पढ़े- Ujjain के शमशान घाट में कमलनाथ के लिए तंत्र साधना, क्यों लिया जा रहा तांत्रिक क्रिया का सहारा, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications