MP Assembly Election के लिए कांग्रेस ने बदले प्रत्याशी, CM Shivraj ने साधा निशाना
MP Assembly Election 2023 के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर प्रत्याशियों के नाम में बदलाव किया है, जहां कांग्रेस ने कुछ-कुछ विधानसभाओं में प्रत्याशी बदल दिए हैं। वहीं अब एक बार फिर कांग्रेस की ओर से किए गए प्रत्याशियों के बदलाव को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्याशी बदलने पर कांग्रेस को निशाने पर लिया, और तंज कसा।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चार सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए। कांग्रेस ने जिन 4 सीटों पर प्रत्याशी बदले है, उसमे सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस की हालत अजब गजब हो गई है। सोनिया कांग्रेस, खड़गे कांग्रेस बनी, फिर मध्य प्रदेश में कमलनाथ कांग्रेस हो गई। कमलनाथ जी ने तो क्या, उनके बेटे ने भी टिकट बांट दिए और जब टिकट को लेकर कोलाहल मचा, लोग कमलनाथ जी के पास पहुंचे तो कमलनाथ जी ने कहा, "कपड़े फाड़ना है तो दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के फाड़ो।" तो वो कपड़ा फाड़ कांग्रेस हो गई। अब कांग्रेस बन गई है टिकट बदल कांग्रेस। घबराकर कई जगह कांग्रेस ने टिकट बदल दिए हैं। कांग्रेस की हालत तो बड़ी अजब-गजब हो गई है, आगे क्या होने वाला है, अभी देखते हैं।
कांग्रेस ने इन्हें बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपने 4 विधानसभा प्रत्याशी बदल दिए हैं। सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा विधानसभा में पार्टी ने भारी विरोध के बाद यह फैसला लिया है। बुधवार दोपहर चौथी सूची जारी कांग्रेस ने मुरैना जिले के सुमावली में कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा, नर्मदापुरम के पिपरिया में गुरुचरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी, उज्जैन के बड़नगर में राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल और रतलाम के जावरा में हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है।
ये भी पढ़े- Indore news: इस दिन एक साथ आएंगे शिवराज और कमलनाथ, प्रत्याशियों का दाखिल करवाएंगे नामांकन












Click it and Unblock the Notifications