मध्य प्रदेश में फसल बीमा के 45 सौ करोड़ जारी, 19 लाख किसानों को होगा फायदा

भोपाल। कोरोना महामारी के बीच मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने फसल बीमा योजना 45 लाख करोड़ रुपए जारी किए है। इससे प्रदेश के उन 19 लाख किसानों को फायदा होगा, जिनकी फसल पिछले साल भारी बारिश की वजह से बर्बाद हो गई थी।

CM Shivraj Singh Chouhan announces release of Rs 4,500 crore crop insurance claims

पिछले दो सप्ताह भारी बारिश से प्रभावित हो रहे देवास जिले के खातेगांव इलाके का दौरा करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा योजना को लेकर क्लेम जारी करने की घोषणा की।

खातेगांव क्षेत्र का दौरा करते हुए चौहान ने बारिश की वजह से हुए नुकसान का जायजा लिया। अपने पहले दौरे के समय सीएम चौहान ने किसानों को आश्वसत किया था कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। अगर किसान चिंतित है तो चौहान सरकार चुप नहीं बैठेगी। पिछले ​तीन चार दिन से इस क्षेत्र में फसलों के नुकसान की खबरें आ रही हैं। किसानों को फसलों की बीमा करवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पीएम फसल बीमा योजना की भी अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई।

सोयाबीन ऑयल प्रोसेसर्स एसोसिएशन ने हाल ही अनुमान जताया है कि राज्य में बारिश के कारण तिलहन का उत्पादन दस से बाहर प्रतिशत गिर सकता है। इंदौर, उज्जैन, धार, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, हरदा और सीहोर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं, इस मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने दतिया में नुकसान प्रभावित क्षेत्रों का कांग्रेस के पांच नेताओं की टीम से दौरा करवाया है और राहत पैकेज के लिए अपनी रिपोर्ट पीएम मोदी को भेजी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+