दिल्ली में दोस्ती, राज्यों में कुश्ती, इंडी गठबंधन तो बनने से पहले ही टूट गया: CM शिवराज सिंह चौहान

Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा हमला किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि ये गठबंधन दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती कर रहा है, ये घमंडिया गठबंधन है। इनमें न लोगों के विचार एक हैं और न ही दिल एक है।

इस गठबंधन के नेता केवल पीएम मोदी की लोकप्रियता से घबराकर ये बेमेल गठबंधन बना था, जो बनने से पहले ही टूट रहा है। इस इंडी गठबंधन ने मध्यप्रदेश में रैली तय की थी उसे कमलनाथ ने कैन्सल करवा दी और घुसने से भी मना कर दिया।

CM Shivraj Singh Chauhan statement, wrestling in India alliance, broke even before it was formed

इंडी गठबंधन के घमंडिया लोग पूरी तरह बिखर गए

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि जिस दिन से यह गठबंधन बना है यह अजीब गठबंधन है दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती ऐसा कहीं होता है क्या? जिस तरह का बयान सपा नेता अखिलेश यादव का आया है, उससे यह साफ़ हो चुका है कि इंडी गठबंधन बनने से पहले ही टूट गया है। इसका कोई भविष्य ही नहीं है ये घमंडिया लोग पूरी तरह बिखर गए है।

Recommended Video

    घमंडिया गठबंधन की हालत - दिल्ली में दोस्ती, राज्यों में कुश्ती-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

    गठबंधन में ऐसे नजारे सामने आ रहे हैं कि लोग देख कर आश्चर्य हैं

    शिवराज ने कहा कि अभी-अभी जो कल अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने उन्हें और सपा को एक साल तक धोखे में रखा बातें करते रहे और बाद में धोखा दे दिया। उनके कार्यकर्ता रातभर जागे, उन्हें बैठाया और उन्होंने चिरकुट जैसे जिन शब्दों का प्रयोग किया है इससे अखिलेश यादव के मन की स्तिथि समझी जा सकती है कि कांग्रेस ने उन्हें कितना धोखा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आपस में भी धोखा दे रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस लड़ रही है, सपा लड़ रही है, आप भी बाहें चढ़ाकर सामने खड़ी है ये आपस में लड़ रहे है ये काहे का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य के साथ जनता इस गठबंधन को देख रही है कि जब आज ही इस गठबंधन की यह स्थिति है, ये आपस में लड़ रहे हैं तो इनके हाथों में देश और प्रदेश का भविष्य कैसे होगा।

    कुछ टिकट दिग्विजय सिंह- कुछ कमलनाथ के बाकी मलते रह गए हाथ

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की भी कल सूची जारी हुई है, कुछ टिकट कमलनाथ जी तो कुछ टिकट दिग्विजय सिंह जी ले गए। बाकी कांग्रेस के नेता हाथ मलते रह गए। कांग्रेस में अब आपस में ही लड़ाई मची हुई है। विरोध हो रहा है, पुतले जल रहे हैं। एक अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है तो दूसरा अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+