सीएम शि‍वराज सिंह चौहान ने कहा- सिर्फ संडे को ही लॉकडाउन होगा, नहीं खोले जाएंगे कोविड सेंटर

भोपाल। कोरोना के बढ़ते मामले लॉकडाउन को लेकर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सिर्फ रविवार का लॉकडाउन है। कोरोना की रोज समीक्षा कर रहे हैं। सभी तरह की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होनी चाहिए। वह नियमित चलती रहनी चाहिए, लेकिन सभी को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना होगा। शि‍वराज सिंह ने कहा कि हम रोज कोरोना को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जहां तक कोविड सेंटर खोले जाने की बात है, तो प्रदेश में कोविड सेंटर नहीं खोले जाएंगे।

cm shivraj singh chauhan statement on coronavirus and lockdown

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों को बेहतर किया जाएगा। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बना रहे हैं, ताकि मरीज को सभी सुविधा एक ही जगह मिल जाएं। घर जाकर अधिकारियों द्वारा आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि याद रखें अगर लापरवाही की तो संक्रमण बढ़ेगा और प्रदेश संकट में फंसेगा, इसलिए हम सबको मिलकर उपाय करना है। अपने लिए, अपनों की जान बचाने के लिए संक्रमण को रोकने के लिए आप हर स्वास्थ्य दिशा-निर्देश का पालन करें।

उन्‍होंने कहा कि सभी जगह क्राइसिस मैनेजमेंट की टीम ने गाइडलाइन जारी कर दी है, उसका पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। हमारे त्योहार महत्वपूर्ण हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम ये त्योहार परिवार के साथ घर पर भी मना सकते हैं। संक्रमण रोकना है, तो भीड़भाड़ से बचना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+