Bhopal: महाराणा प्रताप स्मारक का शिलान्यास, CM बोले- सनातन को मिटाने के मंसूबे रखने वालों को परास्त करना होगा

Bhopal Maharana Pratap Memorial News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अमृत काल में महापुरुषों को मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को तोड़ने के मंसूबे रखने वाले आज भी सनातन को तोड़ने-मिटाने के मंसूबे पाले बैठे हैं। हमें एकजुट रहकर इन ताकतों को परास्त करना होगा।

सीएम ने कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा है कि आजादी के बाद देश के इतिहासकारों ने सिकंदर अकबर, बाबर, चंगेज खां गौरी-गजनवी जैसे विदेशी आक्रांताओं के वीरता के किस्से को तो खूब गढ़े पर हमें हमारे ही महानायकों की वीर गाथाओं से वंचित कर दिया गया।

CM Shivraj Singh Chauhan laid foundation stone for construction work of Maharana Pratap Memorial

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के महान नायकों की गाथाएं पाठक पुस्तकों का हिस्सा तो बन रही है। कई उपन्यास और सिनेमा भी इन महानायकों पर बना रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम रोड पर निर्मित होने वाले भव्य "महाराणा प्रताप स्मारक" के निर्माण कार्य का रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश के अन्य मंत्रीगण उपस्थित थे।

सीएम ने कहा कि यह संरचना कुंभलगढ़ दुर्ग से प्रेरित होगी। यहां पर महाराणा प्रताप की 20 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि परम प्रतापी महाराणा प्रताप जी की कभी सही जीवनी भी नहीं पढ़ाई गई। इतिहास विकृत तरीके से पढ़ाया गया। हम इतिहास बदल देंगे, जो सही है वह आने वाली पीढ़ियों के सामने लाएंगे। सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड के गौरव महाराज छत्रसाल के समाधि स्थल मऊ सहानिया (छतरपुर) में उनके जीवन और अवदान पर भव्य स्मारक बनाया जाएगा। धुबेला में वर्तमान संग्रहालय का सुसज्जीकरण और विकास किया जाएगा।

सीएम ने इस मौके पर कविता सुनाते हुए कहा कि चेतक पर चढ़ जिसने,भाले से दुश्मन संघारे थे। मातृभूमि के खातिर, जंगल में कई साल गुजारे थे।। झुके नहीं वो मुगलों से, अनुबंधों को ठुकरा डाला। मातृभूमि की भक्ति का एक नया प्रतिमान बना डाला। ऐसे थे हमारे वीरता, शौर्य और पराक्रम के धनी वीर योद्धा महाराणा प्रताप जी, उनके चरणों में नमन करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+