कुर्ता फाड़ो पल्ला झाड़ों, कांग्रेस में नयी प्रतिस्पर्धा, नर्मदा मैया का आशीर्वाद भाजपा के साथ: CM शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नरसिंहपुर से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का नामांकन दाखिल कराया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, प्रहलाद जी एक नया इतिहास रचेंगे। सीएम शिवराज ने नर्मदापुरम में रोड शो कर नरसिंहपुर, मुलताई और टिमरनी में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने सिंह ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस की विकृत मानसिकता देखिए उन्हें कन्या पूजन नाटक-नौटंकी लगती है। उन्होंने कहा कि बेटियों का पूजन दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के लिए नाटक-नौटंकी होगी, लेकिन मेरे लिए यह जीवित जागृत देवियां है। मैं हर कार्यक्रम से पहले कन्या पूजन करता हूं और करता रहूंगा।

CM Shivraj Singh Chauhan asked for votes for BJP candidate from Narsinghpur, took jibe at Congress

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मुलताई में चंद्रशेखर देशमुख, टिमरनी में संजय शाह और होशंगाबाद में सीताशरण शर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा को जिताने की अपील की।

सनातन धर्म का अपमान करने वाले प्रदेश का भला नहीं कर सकते

सीएम शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस की विकृत मानसिकता देखकर मुझे वह प्रसंग याद आता है जब सीता जी का हरण हुआ तो सीता जी ने हरण करते समय अपने गले से मोती की माला नीचे फेंक दी थी ,ताकि पता चल जाए सीता जी को रावण किस दिशा में ले गया। जब भगवान राम पहुंचे तो मोती बिखरे हुए मिले। उन्होंने लक्ष्मण जी से पूछा, ये मोती सीता जी की माला के है? तब लक्ष्मण जी ने उत्तर दिया, भैया मैंने तो सीता मैया का चेहरा, गला कभी देखा ही नहीं, मैंने तो केवल उनके चरण देखे इसलिए मुझे पता नहीं है। यह भाव भारत का है और यही भाव शिवराज सिंह चौहान का है, कि हमने तो अपनी बहनों के पांव देखे हैं। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ये माताओ-बहनों को आइटम और टंचमाल कहने वाले, इनकी हैसियत है कि हमसे आंखें मिलाकर बात कर सकें। भारत की संस्कृति, परंपराओं और सनातन धर्म का अपमान करने वाले लोग कभी देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकते।

कांग्रेस अब कपड़ा फाड़ कांग्रेस में बदल गई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस की हालत अजब -गजब हो गई है। सोनिया कांग्रेस, खड़गे कांग्रेस बनी, फिर मध्यप्रदेश में कमलनाथ कांग्रेस हो गई। कमलनाथ जी ने तो क्या, उनके बेटे ने भी टिकट बांट दिए और जब टिकट को लेकर कोलाहल मचा, लोग कमलनाथ जी के पास पहुंचे तो कमलनाथ जी ने कहा, "कपड़े फाड़ना है तो दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के फाड़ो।" तो वो कपड़ा फाड़ कांग्रेस हो गई, लेकिन अब कांग्रेस टिकट बदल कांग्रेस बन गई है। कांग्रेस ने घबराकर कई जगह टिकट बदल दिए हैं। कांग्रेस की हालत तो बड़ी अजब -गजब हो गई है। अब देखते हैं कांग्रेस में आगे और क्या होने वाला है।

बहनों की जिंदगी बदलने का महायज्ञ है, लाड़ली बहना योजना

सीएम शिवराज ने लाड़ली बहनों से संवाद करते हुए कहा कि यह लाड़ली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदलने का महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि, स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को हमने 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। पुलिस में 30 प्रतिशत भर्तियां बेटियों की हो रही है। लोकसभा, विधानसभा में बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला। ये योजनाएं नहीं है महिला सशक्तिकरण है, बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है। पैसा मान भी बढ़ाता है, सम्मान भी बढ़ाता है और आत्मसम्मान भी बढ़ाता है। हम बहनों को पैसा नहीं सम्मान दे रहें हैं।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस परेशान है और चुनाव आयोग में शिकायत कर रही है कि, शिवराज चुपके से बहनों के खातो में पैसा डालेगा, लेकिन मैं चुपके से नहीं ,बल्कि डंके की चोट पर बहनों के खातों में पैसा डालूंगा। अब रसोई गैस भी 450 रूपए में मिलेगा और पीएम आवास में जिन बहनों के नाम रह गए थे, चुनाव के बाद उन्हें भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए जाएंगे। मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं, और परिवार की सेवा करना ही भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है।

प्रदेश को पहले नंबर का राज्य बनाएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मध्यप्रदेश की धरती को अगर किसी ने विकास किया है तो केवल भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, भारत में जी-20 बैठक हो रही है, भारत चांद पर पहुंच गया और अनेकों उपलब्धियां हैं। शक्तिशाली भारत का निर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश अब पिछड़ा नहीं है, मध्यप्रदेश अब बीमारू भी नहीं है। मध्यप्रदेश को विकसित प्रांतों की कतार में ले जाकर खड़ा कर दिया है। हमारा संकल्प है कि, अब मध्यप्रदेश को हिंदुस्तान का नं-1 राज्य बनाकर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+