Bhopal News: सीएम शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा ने डॉ अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ने का लिया संकल्प
Bhopal News: संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी नेताओं ने भारत रत्न डॉ अंबेडकर की प्रतिमा और तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर डॉ अंबेडकर का पुण्य स्मरण किया। पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

बाबा साहब ने शोषितों की जिन्दगी बदलने का काम किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोर्ड ऑफिस स्थित भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाबा साहेब अंबेडकर के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि बाबा साहब ने भारत का संविधान लिखा और हम संविधान को प्रणाम करते हैं। उन्होंने गरीबों, दलितों और शोषितों की जिंदगी बदलने के लिए लगातार संघर्ष किया।
बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने डॉ अंबेडकर जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि अंबेडकर जी ने भारत के संविधान के निर्माण के अलावा सामाजिक न्याय के साथ राष्ट्रीय एकता और अंखडता को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनके विचारों ने हमें संविधान के मूल तत्वों पर मार्गदर्शन दिया। आज डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर संकल्प लेते है कि हम उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री माखन सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, विधायक कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जुगलकिशोर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, पैनलिस्ट सचिन वर्मा, वंदना मार्तण्ड त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्य सत्येन्द्र जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications