Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: भोपाल में आयोजित गौ-रक्षा संकल्प सम्मेलन में 406 पशु चिकित्सा एंबुलेंस का CM शिवराज ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित गौ-रक्षा संकल्प सम्मेलन का शुभारंभ किया। साथ ही गौ माता का पूजन और गौ सेवा भी की।

Inauguration of 406 veterinary ambulances Gau-Raksha Sankalp Sammelan organized in LalParade Ground

मध्यप्रदेश के लिए आज एक बड़ा दिन है दरअसल राजधानी भोपाल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोरक्षा संकल्प सम्मेलन की शुरूआत की। साथ ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों सहित सभी विकास खंडों के लिए 406 पशु चिकित्सा एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज के अलावा अखिलेश्वरानंद गिरि और पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेम सिंह पटेल जी उपस्थित रहे।

Recommended Video

    भोपाल में आयोजित गौ-रक्षा संकल्प सम्मेलन में 406 पशु चिकित्सा एंबुलेंस का CM शिवराज ने किया लोकार्पण

    मध्यप्रदेश में अब इंसानों के साथ-साथ गौवंश को भी एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की गई। प्रदेश में अब बीमार और घायल गोवंश को इलाज के लिए एक फोन पर एंबुलेंस मुहैया कराई जाएगी। 1962 पर फोन करते ही पशु चलित एंबुलेंस पशु चिकित्सक के साथ घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। बताया जा रहा है कि हर एक ब्लॉक के लिए अलग एंबुलेंस होगी।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज वह दिन आ गया है जब एंबुलेंस केवल इंसान के लिए नहीं होगी बल्कि गौ-माता और अन्य पशुओं के इलाज के लिए भी होगी। एम्बुलेंस में एक पशु चिकित्सक, पैरावेट और सहायक सह-चालक भी होगा। आपात स्थिति में पशुओं के इलाज के लिए टोल फ्री नंबर 1962 भी जारी किया गया है।

    सीएम शिवराज ने कहा कि ऐसे किसान जो प्राकृतिक खेती करते हैं उन्हें ₹900 प्रतिमाह गाय के पालन के लिए दिए जाएंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि जनजातीय भाई-बहन अगर गौ-पालन का कार्य करना चाहते हैं तो उन्हें दो गाय के लिए 90 प्रतिशत सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाएगी, उन्हें केवल 10 प्रतिशत की राशि ही खर्च करनी पड़ेगी। सीएम ने कहा कि गौवंश का अवैध परिवहन करने पर वाहन राजसात कर लिया जाएगा, हम यह कानून बना रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार प्रदेश में 1762 गौशाला में 2 लाख 86 हजार गोवंश है साल 2022-23 में इनके चारे के लिए 202 करोड़ रुपये 34 लाख अनुदान बांटा गया। अखिलेश्वरानंद स्वामी ने बताया कि मोबाइल पशु चिकित्सा एंबुलेंस केंद्र और राज्य शासन की संयुक्त योजना है। एंबुलेंस संचालन में हर साल लगभग ₹77 करोड़ खर्च होंगे। इसमें केंद्र और राज्य के अंश का अनुपात 60-40 का होगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+