CM शिवराज की बड़ी घोषणा, बोले- मंडियों में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को मंडी बोर्ड में किया जाएगा शामिल
राजधानी भोपाल में स्थित प्रशासनिक अकादमी में मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। जहां उन्होंने मंडियों में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो सब्जियां नीलाम होती है, उसमें हमने तय किया है कि 2% से ज्यादा कमीशन नहीं लिया जाएगा। लेकिन कई जगह वह कमीशन ज्यादा लगता है, ऐसे कुछ मुद्दे हैं। जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।

सीएम शिवराज ने कहा कि हमारी कृषि विपणन बोर्ड के जो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी है, उनका आमेलन भी कर लिया जाए, जो रह गए हैं उनको भी जोड़ने के लिए कदम उठाए जाएंगे। सीएम शिवराज ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की मंडियों में काम कर रहे करीब 2200 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जल्द ही मंडी बोर्ड में शामिल किया जाएगा। यदि किसी कारणवश मंडी बंद होती है तो भी कर्मचारियों की नौकरी पर संकट नहीं आएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में कहा कि हम सब किसान हैं। हम सब सिर्फ कहने के लिए किसान नहीं हैं। मैंने भी खेतों में बक्खर चलाया है। हम सब मूल रूप से किसान हैं। हम आज भी खेती करते हैं। कृषि उपज मंडी की व्यवस्था के कारण हम किसानों को उचित मूल्य दिलाने में सफल हुए।












Click it and Unblock the Notifications