MP news: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में 5 साल में ढाई लाख भर्तियां, प्रमोशन और भत्तों में सुधार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों के लिए कई बड़े ऐलान किए। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में भर्तियों का रास्ता खोल दिया गया है और अगले 5 वर्षों में 2.5 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिलाया। सीएम ने कहा कि कर्मचारियों को जल्द प्रमोशन देने और भत्तों को रिवाइज्ड करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

CM Mohan Yadav big announcement 2 5 lakh recruitments in MP in 5 years improvement and allowances

महंगाई भत्ता और भत्तों में राहत

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने पिछले साल मार्च और अक्टूबर में महंगाई भत्ता बढ़ाया था। अब सातवें वेतनमान के तहत गृह भाड़ा और अन्य भत्तों का पुनरीक्षण किया गया है, जो आगामी 1 अप्रैल से लागू होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रमोशन के मामलों में अड़चनें आ रही थीं, लेकिन सरकार इस दिशा में तेजी से प्रयास कर रही है ताकि सभी पात्र कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति दी जा सके।

भोपाल में पहली डोर कैमरे वाली सरकारी बिल्डिंग का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार हुई पहली डोर कैमरे से लैस सरकारी बिल्डिंग का लोकार्पण किया। इस बिल्डिंग का निर्माण टीटी नगर में होटल पलाश के सामने किया गया है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनी इस अत्याधुनिक बिल्डिंग की लागत करीब 116.26 करोड़ रुपये है।

सीएम ने इस मौके पर बिल्डिंग के स्ट्रक्चर और स्मार्ट फीचर्स की सराहना करते हुए इसे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया और इस पूरे कैम्पस का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा भी की।

CM Mohan Yadav big announcement 2 5 lakh recruitments in MP in 5 years improvement and allowances

भोपाल मेट्रोपॉलिटन बनने की राह पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल को आने वाले वर्षों में मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। अगले 25 वर्षों में भोपाल की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि भोपाल देश की सबसे सुंदर और स्वच्छ राजधानी है और आने वाले समय में इसे एक आधुनिक और सुविधाजनक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

अधिकारियों से स्मार्ट सिटी के अन्य प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव और स्मार्ट सिटी सीईओ अंजू अरुण कुमार को निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे अन्य निर्माण कार्यों को अगले तीन-चार महीने में पूरा कर लिया जाए ताकि जल्द ही उनका लोकार्पण भी हो सके।

GIS आयोजन पर भी बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में कई अधिकारी इस समिट को लेकर सशंकित थे, क्योंकि भोपाल में पहले इस तरह का आयोजन नहीं हुआ था। लेकिन हमने तय किया था कि यह समिट भोपाल में ही होगी, चाहे इसके लिए टेंट सिटी ही क्यों न बनानी पड़े। यह गर्व की बात रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भोपाल में रात गुजारी और GIS का हिस्सा बने।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की खासियत

भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा बनाए गए इस प्रोजेक्ट में कुल 364 जी-टाइप आवास बनाए गए हैं, जो तीन टावरों में हैं और हर टावर 13 मंजिला है। इस स्मार्ट बिल्डिंग में डोर कैमरे, दो लिफ्ट, अग्निशमन यंत्र, पार्क और झूलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। निगम कमिश्नर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में कुल 700 फ्लैट्स का निर्माण होगा। अभी तक 221 परिवारों को पजेशन मिल चुका है और 28 परिवारों ने रहना भी शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+