पौधारोपण भाषण से नहीं होगा, खाने-सोने की तरह वक्त निकाले: CM Shivraj Singh Chouhan

भोपाल में सीएम शिवराज ने कहा कि पेड़ लगाना मतलब धरती माँ का शृंगार, हमारे जीने के लिए ऑक्सीजन, पक्षियों को बैठने का स्थान तथा अनेकों लोगों को जीवन देना है। इससे बेहतर भला क्या काम होगा।

भोपाल में CM शिवराज ने मंत्रियों के साथ किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने के लिए इस पर भाषण देने के बजाय इसे आचरण में लाने का संकल्प लिया और आचरण से इस अभियान को आत्मसात कर दूसरों को प्रेरित करने का प्रयास किया। पौधे लगाने के बाद अनेक जिंदगियां पलती है, पक्षी घरौंदा बनाते हैं तो मनुष्य को ऑक्सीजन फल और छाया मिलती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज वन प्लांट डे (One Plant A Day) के संकल्प के दो वर्ष पूरे होने पर भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट परिसर में स्थित श्री राम वन में मंत्रियों के साथ पौधरोपण किया।

इस अभियान में अब तक 67 लाख से ज्यादा पौधे रोपित

इस अभियान में अब तक 67 लाख से ज्यादा पौधे रोपित

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश ही नहीं, देश भर के नागरिकों का मुझे सहयोग मिला। अंकुर अभियान में भी मध्यप्रदेश ने चमत्कार दिखाया। इस अभियान में अब तक 67 लाख से ज्यादा पौधे रोपित किए जा चुके हैं। प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प को दो वर्ष पूर्ण हुए हैं। 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में मैंने इस अभियान को शुरू किया था। जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, पुण्यतिथि सहित विशेष अवसरों पर विभिन्न लोगों द्वारा प्रदेशभर में 67 लाख पौधे लगाए गए हैं। जन्मदिवस, घर के मंगल प्रसंग, या अपने परिवार के सदस्यों की स्मृति में पौधरोपण करने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण से संकल्प को जुड़कर सहयोग किया।

मैंने प्रतिदिन पेड़ लगाने का संकल्प लिया: CM

मैंने प्रतिदिन पेड़ लगाने का संकल्प लिया: CM

सीएम शिवराज ने कहा कि पावन कार्य के लिए संकल्प मजबूत हो तो कोई भी बाधाएं है सामने नहीं टिक सकतीं। कोविड-19 के संकट काल में भी पौधरोपण का काम जारी रहा। एक पेड़ सिर्फ हमें ऑक्सीजन, फल-फूल, छांव इत्यादि ही नहीं देता, बल्कि न जाने कितने पक्षियों, जीवों, कीट-पतंगों को आश्रय भी देता है। ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज से धरती को बचाना है तो हमें पौधरोपण करना पड़ेगा। मेरे मन में विचार आया कि पौधरोपण के लिए जनता को प्रेरित भाषण से नहीं आचरण से करना है, इसलिए मैंने प्रतिदिन पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

Recommended Video

    पौधारोपण भाषण से नहीं होगा, खाने-सोने की तरह वक्त निकाले
    मैंने 12 राज्यों में पौधरोपण किया: CM

    मैंने 12 राज्यों में पौधरोपण किया: CM

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने PM मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण का जो संकल्प लिया है, उसमें पौधरोपण के माध्यम से मध्यप्रदेश की बड़ी भूमिका होगी। मैंने मध्यप्रदेश के अलावा 12 राज्यों में पौधरोपण किया है। मध्यप्रदेश पधारने वाले अतिथियों द्वारा भी पौधरोपण होना पर्यावरण समस्या के संकल्प को मजबूत करता है। महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों और विदेश से आए अतिथियों ने भी यहां पौधरोपण किया है।

    हमे पेड़ लगाना ही नहीं, बचाना भी है: CM

    हमे पेड़ लगाना ही नहीं, बचाना भी है: CM

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक संकल्पित प्रयास कर रहा है। हम तो ओंकारेश्वर में पानी पर भी सोलर पैनल बिछा रहे हैं। 3 मई को सांची देश की पहली सोलर सिटी होगा, इसके लिए कार्य लगातार चल रहा है। आज यहां रामवन में हमारे मंत्रिमंडल के साथियों सहित सभी मिलकर 740 पौधे रोपित करेंगे। रामवन मानव निर्मित सबसे बड़ा जंगल होगा, यहां 1 लाख 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। हमे पेड़ लगाना ही नहीं, बचाना भी है। मध्यप्रदेश में पौधरोपण का एक बड़ा अभियान बन गया है। विकास यात्राएं भी पौधरोपण के साथ प्रारंभ हो रहीं हैं। अंकुर अभियान के अंतर्गत 37 लाख 10 हजार 192 पेड़ लगाए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+