मध्य प्रदेश सीएम चौहान बोले-अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नहीं आने दी जाएगी, बेड की संख्या भी बढ़ाई

भोपाल, 17 अप्रैल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कल हमें 350 मैट्रिक टन ऑक्सीजन मिली। जबकि खपत 335 मैट्रिक टन हुई है। ऑक्सीजन की सफ्लाई अब मध्य प्रदेश में तेजी से सामान्य हो रही है। स्थानीय तौर पर व्यवस्था कर जिलों में 1,293 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स लगाए जा चुके हैं।

Chief Minister Chouhan said - adequate oxygen will be provided in hospitals, number of beds also increased

केन्द्र सरकार से 20 अप्रैल तक 445 मैट्रिक टन, 25 अप्रैल तक 565 मैट्रिक टन और 30 अप्रैल 700 मैट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति पर सहमति प्राप्त हो गई है। ऑक्सीजन की इतनी मात्रा अप्रैल अंत तक अनुमानित मरीजों के लिए पर्याप्त होगी। सीएम शिवराज ने अपने निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम शिवराज ने कहा कि अब तक 42 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की शासकीय सप्लाई आ चुकी है। आज शनिवार को 9,788 इंजेक्शन और प्राप्त हो रहे हैं। 50 हजार इंजेक्शन की सप्लाई का आर्डर दिया गया है, जिसकी शीघ्र ही डिलीवरी प्राप्त होगी।

40 हजार 276 बिस्तर उपलब्ध, निरतंर बढ़ रही है संख्या

मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश में मध्य प्रदेश में बिस्तरों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। शासकीय और निजी अस्पतालों में 14 अप्रैल को कुल 37 हजार 719 बिस्तर उपलब्ध थे, जो अब बढ़कर 40 हजार 276 हो गए हैं। प्रदेश के 50 जिलों में 109 कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें 6,153 बिस्तर उपलब्ध हैं।

भोपाल में प्रशासन अकादमी में 150, हमीदिया अस्पताल में 300, चिरायु अस्पताल में 300 और एम्स में 500 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। इस क्रम में शुक्रवार को छतरपुर में 58 बिस्तर के नर्मदा- अपना हास्पिटल का शुभारंभ हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+