CM विष्णुदेव साय ने सीधी और सिंगरौली में बोले- BJP कार्यकर्ता कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के मिशन में जुट जाए

Lok Sabha Election 2024: PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक दुनिया की महाशक्ति और विश्व गुरु बने इसके लिए मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतना आवश्यक है। कार्यकर्ता प्राणपण से जुटकर आमजन का आशीर्वाद प्राप्त करें और कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के मिशन में जुट जाए। यह बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को सीधी के वैष्णवी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कही।

बैठक को प्रदेश महामंत्री सरदेन्दू तिवारी, जिलाध्यक्ष देव कुमार एवं विधायक श्रीमती रीति पाठक ने भी संबोधित किया। साय ने पूर्व में सिंगरौली पहुंचकर शक्ति नगर स्थित मां ज्वालामुखी मंदिर में माता के दर्शन कर पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए।

chhattisgarh CM Vishnudev Sai targeted workers meeting in Sidhi and Congress in Singrauli.

कार्यकर्ता कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के मिशन में जुट जाए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर, कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने, तीन तलाक और अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आमजन को राहत दी है। श्री साय ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के मिशन में जुट जाए। जनता जनार्दन के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को हमने कांग्रेस मुक्त राज्य बनाने का फैसला किया है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पुनः प्रधानमंत्री बनने से गरीब, किसान, युवा, दलित, शोषित एवं वंचितों का सम्मान होगा। जिसके कारण हम भारत को अगले 5 वर्षों में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाकर देश को सशक्त बनाएंगे।

मोदी जी के नेतृत्व में देश में हो रहा सांस्कृतिक पुनरुत्थान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनरुत्थान की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। चाहे वह भव्य और दिव्य अयोध्या में भगवान श्री रामलला विराजमान हो, भव्य काशी हो या फिर महाकाल कोरिडोर, हर जगह भारत को भारतीयता से जोड़ने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि ज्ञान पार्टी का विजन है। ज्ञान का अर्थ है गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी का सम्मान और उनका उत्थान। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मैं इसी मध्यप्रदेश में पला, बढा हूं। पहले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ का हिस्सा था, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी जी ने हमें स्वतंत्र राज्य की सौगात दी थी।

भाजपा में परिवारवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद है

साय ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी जैसे दल में कार्य करने का अवसर मिला है। क्योंकि सभी विपक्षी दल एक परिवार की पार्टी हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में मैंने काम किया और आज मुख्यमंत्री हूं। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हो सकता है। भाजपा में लोकतंत्र है जहां कार्यकर्ता परिश्रम और निष्ठा के बल पर आगे बढ़ सकता है। श्री साय ने कार्यकर्ताओं को कहा कि जनता के आशीर्वाद से मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र को साकार कर प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है।

400 सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करने में बुद्धिजीवियों की अहम भूमिका

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने सिंगरौली में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। देश की अन्य विपक्षी पार्टियों में परिवारवाद हावी है जबकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत का डंका बज रहा है वहीं दूसरी ओर हमारी सरकार ने गरीबों के उत्थान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद आज अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य मंदिर बना है यह सभी के लिए गौरव का क्षण है। कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की बयार चल रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये हमें आप सभी बुद्धिजीवियों का साथ चाहिए ताकि देश को विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने का लक्ष्य पूरा हो सके। सम्मेलन को प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती राधा सिंह एवं प्रदेश महामंत्री सरदेन्दू तिवारी ने भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+