Bhopal Police: व्यापारी से दादागिरी करना पड़ा महंगा, CCTV वायरल होने के बाद ACP पराग खरे निलंबित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पराग खरे सहायक पुलिस आयुक्त को निलंबित कर दिया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त पराग खरे का ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

CCTV वायरल होने के बाद ACP पराग खरे निलंबित

Bhopal Police: राजधानी भोपाल में सहायक पुलिस आयुक्त पराग खरे को व्यापारी के साथ दादागिरी करना महंगा पड़ गया है। दरअसल पराग खरे का एक सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें एक व्यापारी से बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे थे। जैसे यह मामला सीएम शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में पहुंचा, वैसे ही प्रशासन हरकत में आया और अब पराग खरे को निलंबित कर दिया गया। बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर ACP पराग खरे को आचरण और अपने पदीय कर्तव्यों के उल्लंघन के चलते गृह विभाग ने तत्काल सस्पेंड कर दिया।

Recommended Video

    Bhopal Police: व्यापारी से दादागिरी करना पड़ा महंगा, CCTV वायरल होने के बाद ACP पराग खरे निलंबित

    रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर ग विभाग ने खरे के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। गृह विभाग ने प्रारंभिक जांच के बाद खरे को निलंबित कर, पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया है। बता दे कुछ दिन पहले व्यापारी को धमकाने का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसे लेकर सीएम ने नाराजगी जाहिर और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

    बता दे आज फरवरी को भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के सामने बृजवासी भोजनालय के संचालक अंकित बाजपाई को धमकाते हुए सहायक पुलिस आयुक्त पराग खरे का एक CCTV सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वे अंकित वाजपई को धमकाते हुए दिखाई दे रहे थे। अंकित ने 2 साल पहले सोराब और शोएब से किराए पर भोजनालय के लिए जगा ली थी। इनकी भी 2 साल से किराए को लेकर विवाद जारी था 8 फरवरी को पराग खरे भोजनालय पहुंच और अंकित को धमकाते हुए कहा कि उन्होंने 15 लाख रुपए में उक्त दुकान खरीद ली है और बहन अब नए मकान मालिक को किराए से देना चाहते हैं।

    लेकिन जब व्यापारी अंकित राय ने ऐसा करने से मना किया तो पराग खरे उन्हें धमकाने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई और पराग खरे के आचरण को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम का उल्लंघन बताया गया और रविवार को गिरे विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+