पत्नी मधुलिका के साथ 2 बार हिल स्टेशन पचमढ़ी आ चुके हैं CDS बिपिन रावत, हमेशा ताजा रहेंगी ये यादें

होशंगाबाद, 09 दिसंबर: तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया। हेलिकॉप्टर में उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी सवार थीं। उनका भी निधन हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे की वजह से पूरे देश में शोक की लहर है। बता दें, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत का होशंगाबाद के हिल स्टेशन पचमढ़ी स्थित एईसी ट्रेनिंग कॉलेज से गहरा लगाव था। सीडीएस रावत 2012 में हिल स्टेशन पचमढ़ी के एईसी ट्रेनिंग कॉलेज आए थे। उनके साथ पत्नी मधुलिका रावत भी पहुंची थीं। इसके बाद वे 2018 में भी पचमढ़ी आए थे। इस दौरान जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत ने आर्मी स्टेशन द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं के परिवार कल्याण के कार्यक्रमों को देखा ओर प्रतिभागियों को सम्मानित किया था।

CDS General bipin Rawat had a attachment to AEC Training College at Pachmarhi Hoshangabad

प्रतिभागियों को किया था सम्मानित

जानकारी के मुताबिक, सीडीएस बिपिन रावत के लिए 16 जून 2018 को पचमढ़ी में आर्मी बैंड का संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। आयोजन में प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों के मार्शल संगीत कौशल का प्रदर्शन किया गया था। सीडीएस बिपिन रावत ने एईसी ट्रेनिंग सेंटर में विदेशी भाषा विभागों का दौरा कर कला भाषा लैब, मानचित्र क्राफ्ट विभाग देखा था। जनरल बिपिन रावत की पत्नी ने पचमढ़ी एईसी ट्रेनिंग सेंटर स्टेशन द्वारा परिवार कल्याण के कार्यक्रमों की जमकर सराहना की थी। स्टेशन द्वारा आयोजित की गई प्रदर्शनी में प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया था।

कुन्नूर हादसे में बिपिन रावत, पत्नी सहित 13 लोगों का निधन

तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद से देश शोक में डूबा हुआ है। गुरुवार को संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को लेकर कई अहम जानकारियां दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि हादसा दोपहर 12.08 बजे के बाद हुआ। इसके बाद से एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने हेलीकॉप्टर से अपने संपर्क खो दिया था। राजनाथ सिंह ने कहा, 'जनरल विपिन बिपिन रावत अपने दौरे के लिए तमिलनाडु के वेलिंग्टन जा रहे थे। वायु सेना के Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर कल 11:48 AM बजे सुलूर एयर बेस से अपनी उड़ान भरी और इसे 12:15 बजे वेलिंग्टन लैंड करना था, लेकिन सुलूर एयर बेस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने 12:08 बजे अपना संपर्क खो दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+