भोपाल में चचेरे भाई ने बहन के बॉयफ्रेंड को मैजिक गाड़ी से मारी टक्कर, घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल

भोपाल में भाई ने अपनी बहन को बॉयफ्रेंड के साथ घूमता देख दोनों को बीच सड़क पर टक्कर मार दी। इतना ही नहीं एक्सीडेंट होने के बाद गाड़ी से निकल कर दोनों को पीटने भी लगा।

भोपाल, 19 अप्रैल। राजधानी में चचेरे भाई ने अपनी बहन को बॉयफ्रेंड के साथ घूमता देख उनकी स्कूटी पर लोडिंग गाड़ी चढ़ा दी। आरोपी यहीं नहीं रुके एक्सीडेंट के बाद बाल-बाल बचे प्रेमी युगल को गाड़ी से निकल कर पीटने लगे। जिसके बाद प्रेमी युगल ने भागकर अपनी जान बचाई।

 भाई ने बहन के बॉयफ्रेंड को मैजिक गाड़ी से मारी टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक कोहेफिजा में रहने वाली 12वीं की छात्रा का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को ये प्रेमी बाइक से अयोध्या नगर बाईपास से जा रहे थे। तभी युवती के चचेरे भाई अजीम ने उन्हें देख लिया। अजीम पानी की बोतल की सप्लाई वैन में काम करता है और वैन रवि नाम का ड्राइवर चला रहा था। उसने रवि को पीछा करने के लिए कहा और दोनों गाड़ी अयोध्या बायपास पर तेज गति से चलने लगी। प्रेमी युगल को अजीम ने चिल्लाते हुए रोकने की कोशिश की, लेकिन वे रुके नहीं और गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। मिनाल रेजीडेंसी गेट नंबर 2 के पास प्रेमी युगल को आरोपियों ने ओवरटेक करने की जगह पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाला 22 वर्षीय विजय हिरवे प्राइवेट नौकरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार को फिर 4 बजे मोहल्ले में रहने वाली नगमा को स्कूटी पर बैठाकर अयोध्या नगर की तरफ आ रहा था, तभी जेके रोड में नगमा के भाई अजीम मंसूरी ने हमें देख लिया। अजीम ने धमकी दी कि तुम लोगों को आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे। तुम्हारे प्यार से समाज में हमारी बदनामी हो रही है। उसकी धमकी से डरकर हम मिनाल की तरफ भागे। अजीम लोडिंग गाड़ी से हम दोनों का पीछा करने लगा।

 भाई ने बहन के बॉयफ्रेंड को मैजिक गाड़ी से मारी टक्कर

मिनाल के गेट नंबर 2 के पास ब्रेकर की वजह से विजय ने स्कूटी स्लो कर ली। जिसके बाद अजीम के ड्राइवर ने लोडिंग गाड़ी उन दोनों के ऊपर चढ़ा दी। नगमा नीचे गिरकर लोडिंग में फंस गई, जबकि विजय घिसटता हुआ कुछ दूर जाकर गिरा। चोट लगने की वजह से उनके शरीर से खून निकल रहा था। इस बीच आरोपी अजीम ने उन दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी रोड पर भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने इन दोनों को बचा लिया।

लड़की का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं

अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि युवक युवती एक दूसरे से प्यार करते हैं। वह शादी करना चाहते हैं, लेकिन लड़की के परिवार वाले सहमत नहीं हैं। ऐसे में दोनों ने भाग कर शादी करने की योजना बनाई थी और सोमवार को दोनों इसी इरादे से घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में लड़की के चचेरे भाई ने देख लिया और दोनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+